Tourist Places To Visit In May Month: बच्चे या पार्टनर कहीं घूमने जाने की जिद कर रहे हैं? काफी समय से सफर पर नहीं गए हैं चो किसी मजेदार ट्रिप की योजना बना सकते हैं। मई का महीना काफी बोरियत वाला होता है। इस महीने में लोगों को घूमने का काफी मन होता है, लेकिन मई में तापमान बढ़ने से गर्मी होने लगती है। ऐसे में सफर पर किसी ऐसी जगह पर जा सकते हैं, जहां इस मौसम में घूमने पर आनंद आए और अधिक गर्मी भी महसूस न हो। हालांकि मई के महीने में घूमने के लिए जगह का चयन करने से पहले छुट्टी पर नजर डालें। इस महीने में न तो कोई पर्व है और न ही कोई सरकारी अवकाश। ऐसे में नौकरीपेशा लोगों के लिए मई महीने में दफ्तर से अवकाश मिलना मुश्किल है। आप छुट्टी लेकर घूमने जा सकते हैं या फिर वीकेंड ट्रिप प्लान कर सकते हैं। अगर दफ्तर में शनिवार और रविवार का अवकाश रहता है तो दो दिन का साप्ताहिक अवकाश मिलता है तो वीकेंड ट्रिप पर ऐसी जगहों पर जाएं, जहां दो दिन में घूम सकते हैं। ये रहे मई के महीने में घूमने के लिए बेस्ट जगहें।