फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन के बाद बना रहे हैं शिमला घूमने का प्लान, तो इन चार जगहों पर जाना न भूलें

Mon, 24 May 2021 11:23 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
कोरोना वायरस महामारी ने हर किसी को परेशान कर रखा है, ऐसे में लोगों को इस वायरस से बचाने के लिए ज्यादातर जगहों पर लॉकडाउन लगाया गया है और लोगों को घर पर रहने के लिए भी कहा गया है। वहीं, लंबे समय से घर पर रहने की वजह से लोग बोर हो रहे हैं। ऐसे में इस बोरियत को दूर करने के लिए लोग लॉकडाउन के बाद घूमने का प्लान भी बना रहे हैं। वहीं, अगर आप शिमला घूमने का प्लान बना रहे हैं या शिमला घूमने जाना चाहते हैं तो हम आपको वहां की चार ऐसी जगहों के बारे में बताते हैं। जहां आपको घूमने के लिए जरूर जाना चाहिए। तो चलिए जानते हैं इन जगहों के बारे में।
विज्ञापन

2 of 5
Christ Church, Shimla - फोटो : istock
क्राइस्ट चर्च, मॉल रोड
  • शिमला जाने के बाद जो जगह आपको सबसे पहले घूमने के लिए जानी चाहिए वो है मॉल रोड पर स्थित क्राइस्ट चर्च। यहां आप मॉल रोड से अपने लिए खरीदारी कर सकते हैं और साथ ही क्राइस्ट चर्च पर जाकर चारों और की सुंदरता का आनंद ले सकते हैं। यहां आप तस्वीरें भी क्लिक करवा सकते हैं और साथ ही यहां आप घुड़सवारी का भी आनंद ले सकते हैं। आप अपना होटल मॉल रोड के पास ही ले सकते हैं, ताकि आपको ज्यादा पैदल न चलना पड़े।
विज्ञापन

3 of 5
कुफरी - फोटो : अमर उजाला
कुफरी
  • इसके बाद जिस दूसरी जगह पर आप घूमने जा सकते हैं, वो है कुफरी। शिमला से यहां की दूरी लगभग 15 किलोमीटर है और यहां आप टैक्सी करके जा सकते हैं। यहां आप घुड़सवारी करके ऊपर जा सकते है और फिर जिप लाइन, शूटिंग, याक पर फोटो खिंचवाने आदि का आनंद ले सकते हैं। वहीं, इसके बाद जीप की मदद से आप सेब के बागान भी देख सकते हैं। यहां का वातावरण काफी अच्छा रहता है और सर्दियों में यहां बर्फबारी भी होती है।

4 of 5
नारकंडा - फोटो : अमर उजाला
नारकंडा
  • शिमला से नारकंडा की दूरी लगभग 60 किलोमीटर है और यहां आप टैक्सी बुक करके या अपनी कार से जा सकते हैं। ये जगह काफी ऊंचाई पर स्थित है, जिसकी वजह से यहां ज्यादातर बार बर्फ मिल जाती है। यहां भी आप स्केटिंग, जिप लाइन जैसे कई अन्य एडवेंचर कर सकते हैं। इसके अलावा आप यहां रात को कैंपिंग भी कर सकते हैं और बेहतरीन पल बिता सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
hanuman statue in shimla jakhu temple - फोटो : istock
जाखू मंदिर
  • वहीं, जिस चौथी जगह पर आप घूमने जा सकते हैं वो है जाखू मंदिर। जाखू मंदिर काफी ऊंचाई पर स्थित है और यहां का आकर्षण का केंद्र है हनुमान जी की मूर्ति, जिसकी ऊंचाई 108 फीट है। यहां जाते समय आपको एक बात का ध्यान देना है कि यहां आपको काफी बंदर मिल सकते हैं। ऐसे में आपने मोबाइल, अपने सामान और अपने चश्मे को संभालकर अंदर रख लें। वहीं, यहां आप मॉल रोड से रोपवे के जरिए भी पहुंच सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें