फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना काल में घर पर हो गए हैं बोर, तो लॉकडाउन के बाद घूमकर आ सकते हैं केरल की इन खूबसूरत जगहों पर

Sat, 22 May 2021 11:07 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
भारत में कई ऐसी जगह हैं, जहां हर साल काफी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। इन्हीं में से एक जगह है केरल, जो पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है। कोरोना काल को छोड़ दें तो बाकी साल यहां काफी संख्या में लोग वेकेशन के लिए जाते हैं। शहर की भीड़-भाड़ वाली जगहों से ये जगह बिल्कुल अलग है और यहां आप शांति के पल बिता सकते हैं। यहां कई ऐसी जगह हैं, जहां एक बार जाकर आपका मन दोबारा यहां जाने को करेगा। तो चलिए आपको केरल की उन जगहों के बारे में बताते हैं, जहां आप इस लॉकडाउन के खत्म होने के बाद घूमने का प्लान कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Wayanad - फोटो : social media
वायनाड
  • कोरोना काल के बाद आप वायनाड का रूख कर सकते हैं, क्योंकि ये जगह वेकेशन के लिए बिल्कुल सही जगह है। यहां कई आयुर्वेदिक मालिश यानी स्पा भी हैं, जहां का आप आनंद ले सकते हैं। यहां आपको पहाड़ियों की खूबसूरती, घने जंगलों की सुंदरता देखने को मिल जाएगी। यहां ठहरने के लिए कई अच्छे रिजॉर्ट्स भी हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Thekkady - फोटो : istock
थेक्कड़ी
  • थेक्कड़ी पेरियार नेशनल पार्क यानी पेरियार राष्ट्रीय उद्यान भारत के प्रमुख राष्ट्रीय उद्यानों में से एक है। ये जगह पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है। यहां आप अलग-अलग प्रजाति के जीव-जंतु, हाथी, बाघ आदि जानवरों को देख सकते हैं। इसके अलावा यहां आप कई एडेंवचर भी कर सकते हैं और ये जगह वेकेशन के लिए बिल्कुल सही मानी जाती है।

4 of 5
केरल - फोटो : Facebook/Kerala Tourism
कुमारकोम
  • यहां आपको ऐतिहासिक स्मारक, मैंग्रोव जंगल, वॉटरफॉल और ट्रैकिंग करने को मिल जाएगी। ये जगह हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करती है। यहां खजूर, नारियल और धान के सुंदर दृश्य बेहद खूबसूरत हैं, जिन्हें आप हमेशा के लिए अपनी आंखों में बसा सकते हैं। ये जगह तस्वीरें क्लिक करवाने के लिए भी काफी सही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मुन्नार, केरल - फोटो : Pixabay
मुन्नार
  • मुन्नार जो अपनी खूबसूरती के अलावा सबसे बड़े चाय उगाने वाले क्षेत्र के तौर पर जाना जाता है। वहीं, यहां जाकर आप कई तरह की एक्टिविटी ट्रैकिंग, हाईकिंग और वाइल्डलाइफ स्पॉटिंग कर सकते हैं। यहां के खूबसूरत नजारे और चाय के बगानों की हरियाली आपको एक अलग अनुभव देती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें