फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना गाइडलाइंस: उत्तराखंड, हिमाचल घूमने का बना रहे है प्लान? तो जानिए पर्यटकों के लिए क्या है नियम एवं शर्ते

Mon, 14 Jun 2021 12:26 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
घूमना-फिरना आखिर किसे अच्छा नहीं लगता? हर साल काफी संख्या में लोग नई-नई जगहों पर जाने का प्लान बनाते हैं, और अपने परिवार, पार्टनर या फिर दोस्तों संग एंजॉय करते हैं। देश ही नहीं विदेशों से भी हर साल भारत में काफी पर्यटक पहुंचते हैं, और लगभग हर किसी की पहली पसंद उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश रहती है। लेकिन कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर ने लोगों के घूमने के सपनों पर पानी फेर दिया। कोरोना की दूसरी लहर में संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ने की वजह से उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश की सरकारों ने अप्रैल महीने में अपने वहां के बॉर्डर पर्यटकों के लिए बंद कर दिए थे और राज्य में लॉकडाउन लगाया गया था। ऐसे में इन दोनों राज्यों को भी काफी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा था, क्योंकि इन दोनों राज्यों को सबसे ज्यादा राजस्व पर्यटन से ही मिलता है। लेकिन अब फिर से इन दोनों राज्यों ने अनलॉक की प्रक्रिया शुरू कर दी है। ऐसे में लोग फिर से यहां घूमने जा सकते हैं। हालांकि, दोनों राज्यों ने कुछ नियम तय किए हैं, जिनका पालन करना अनिवार्य है। तो चलिए जानते हैं इन नियमों के बारे में।
विज्ञापन

2 of 5
uttarakhand - फोटो : istock
क्या है उत्तराखंड की गाइडलाइन?

-उत्तराखंड में 15 जून तक लॉकडाउन रहेगा

-15 जून के बाद राज्य में सुबह 10 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक महज कुछ छोटी दुकानें और बाजारों को ही खोला जा सकेगा

-राज्य में अभी होटल, रेस्टोरेंट और रिजॉर्ट खोलने की इजाजत सरकार की तरफ से नहीं दी गई है।
विज्ञापन

3 of 5
कोरोना टेस्ट - फोटो : सोशल मीडिया
-दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों को अपनी आरटी-पीसीआर की नेगेटिव कोरोना रिपोर्ट दिखानी पड़ेगी

-दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों को स्मार्ट सिटी के वेब पोर्टल http://smartcitydehradun.uk.gov.in पर खुद को पंजीकरण कराना भी अनिवार्य होगी।

4 of 5
tourist shimla - फोटो : अमर उजाला
हिमाचल की ये हैं नई गाइडलाइन

- 11 जून से हिमाचल प्रदेश में कोरोना को लेकर लगी पाबंदियों में और ढील दे दी गई है

-राज्य में आने वाले पर्यटकों को अब आरटी-पीसीआर टेस्ट की नेगेटिव रिपोर्ट साथ लाना अनिवार्य नहीं होगा
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Christ Church, Shimla - फोटो : istock
- हिमाचल में दुकानें सोमवार से शुक्रवार सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक खोलने की इजाजत है। जबकि शनिवार और रविवार को दुकानें बंद रहेंगी। 

- रोजाना शाम 5 बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक कोरोना कर्फ्यू लगेगा।

-होटलों में ऑडिटोरियम, स्विमिंग पूल और असेंबली हॉल बंद रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें