भारत के लोगों को घूमने का काफी शौक है, तभी तो हर साल शिमला-मनाली जैसी जगहों पर काफी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं और खूब एंजॉय करते हैं। लेकिन पिछले काफी समय से लगे लॉकडाउन की वजह से पर्यटक कहीं जा नहीं पा रहे थे, और अपने घरों में रहने को मजबूर थे। हालांकि, अब अनलॉक की प्रक्रिया चालू हो चुकी है, जिसकी वजह से शिमला-मनाली जैसी जगहों पर पर्यटक पहुंचने लगे हैं। लेकिन हमें घूमने के दौरान कोविड-19 के नियमों का पालन करना चाहिए, जिसमें मास्क पहनना, सामाजिक दूरी करने जैसी जरूरी चीजें शामिल हैं। वहीं, अगर आप शिमला या फिर मनाली घूमने गए हैं, तो यहां आपको घूमने की तो कई जगह मिली होंगी। लेकिन अगर आप यहां से अपने लिए, अपने घर वालों के लिए, अपने दोस्तों या पार्टनर के लिए कुछ खरीदारी करना चाहते हैं तो हम आपको यहां के कुछ बाजारों के बारे में बताने जा रहे हैं। ये बाजार यहां के काफी प्रसिद्ध बाजार हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।