भारत में घूमने के कई पर्यटन स्थल है और हर एक जगह की अपनी अलग खासियत है, जिसकी वजह से देश ही नहीं विदेशों के पर्यटक भी यहां खींचे चले आते हैं। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ों से लेकर राजस्थान के किलों तक, हर एक जगह पर्यटकों को खूब पसंद आती है। वैसे तो हर साल ही भारत में काफी पर्यटक अपनी पसंदीदा जगहों पर जाते हैं, लेकिन कोरोना काल होने की वजह से पिछले काफी समय से पर्यटन स्थल बंद थे। लेकिन कोरोना की दूसरी लहर के ढीले पड़ते ही फिर से लोग घूमने जाने लगे हैं। ऐसे में अगर आप भी कहीं घूमना चाहते हैं, तो आप भोपाल का रूख कर सकते हैं। मध्य प्रदेश की राजधानी होने के साथ ही ये जगह संस्कृति, ऐतिहासिक, स्मारकों और धार्मिक वजहों से भी खूब जानी जाती है। तो चलिए आपको यहां के कुछ पर्यटन स्थलों के बारे में बताते हैं, जहां आप जा सकते हैं।