दोस्तों संग घूमना, नई-नई जगहों पर जाकर मौज-मस्जी करना, नई-नई चीजें देखना, पार्टी करना, एडवेंचर करना आदि। ये सब लगभग हर कोई करना चाहता है, और समय मिलने पर लोग ये करते भी हैं। पर्यटकों की पहली पसंद ज्यादातर पहाड़ ही होते हैं। वो हमेशा पहाड़ों पर ऐसी जगह की तलाश में रहते हैं, जहां वो अपना बेहतरीन समय बिता पाएं और अपने साथ कई अच्छी यादें लेकर लौटें। वैसे तो भारत में कई ऐसी जगह हैं, जहां आप पहाड़ों पर घूमने का प्लान बना सकते हैं। लेकिन अगर आप अनलॉक के बाद खुद की बोरियत दूर करना चाहते हैं, पार्टनर संग समय बिताना चाहते हैं, दोस्तों संग पार्टी करना चाहते हैं या कुछ और। ऐसे में आपको मसूरी की तरफ रूख करना चाहिए। उत्तराखंड में स्थित मसूरी को पहाड़ों की रानी कहा जाता है, इसलिए यहां एक बार जाना तो आपका बनता ही है। तो चलिए यहां की उन खूबसूरत जगहों के बारे में जानते हैं, जहां आप घूमने जा सकते हैं।