फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन के बाद उत्तराखंड के इन हिल स्टेशनों पर जाना न भूलें, दोस्तों या पार्टनर संग बना सकते हैं प्लान

Thu, 20 May 2021 10:58 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
उत्तराखंड अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। देवभूमि में हर साल काफी संख्या में देश ही नहीं विदेशों से भी पर्यटक पहुंचते हैं और यहां की वादियों में खो जाते हैं। हालांकि, कोरोना काल होने की वजह से लगे लॉकडाउन की वजह से अभी पर्यटक उत्तराखंड का रूख नहीं कर रहे हैं। लेकिन जब लॉकडाउन हटेगा और हालात सुधरेंगे, तो उम्मीद है कि लोग पहले की तरह फिर से उत्तराखंड के हिल स्टेशनों पर घूमने का प्लान बनाएंगे। तो चलिए आपको यहां के उन हिल स्टेशनों के बारे में बताते हैं, जहां आप लॉकडाउन के बाद अपने पार्टनर या दोस्तों संग जा सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
नैनीताल की प्राकृतिक खूबसूरती - फोटो : Pixabay
नैनीताल
  • उत्तराखंड के कुमाऊं में स्थित नैनीताल काफी प्यारी और सुंदर जगह है। यहां सबसे अधिक ताल हैं और ये जगह झीलों से घिरी हुई है। यहां आप बोटिंग कर सकते हैं, यहां कई प्राचीन मंदिर हैं जहां के आप दर्शन कर सकते हैं, यहां आप मॉल रोड जा सकते हैं। इसके अलावा यहां का मौसम बेहद ही सुहावना रहता है और रात के समय नैनी झील का नजारा देखने का अपना अलग ही अनुभव है।
विज्ञापन

3 of 5
snowfall in Chakrata - फोटो : अमर उजाला
चकराता
  • चकराता में आपको हरे-भरे पहाड़, प्रकृति की खूबसूरती, बर्फ की ऊंची-ऊंची चोटियां आदि देखने को मिल जाएंगी। यहां आप बर्फबारी का भी आनंद ले सकते हैं। यहां आप बुधेर गुफा भी जा सकते हैं और घूमने के लिहाज से काफी सही जगह है। यहां के आसामान छूते पहाड़ हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। 

4 of 5
Lansdowne - फोटो : istock
लैंसडाउन
  • अगर आपको शांति वाली जगह पर समय बिताना है, तो आपके लिए लैंसडाउन काफी सही जगह है। समुद्र तल से इसकी ऊंचाई 5670 फीट है। लैंसडाउन एक मिलिट्री एरिया है और यहां भारतीय सेना की छावनी भी है। घूमने के लिहाज से ये हिल स्टेशन बिल्कुल सही है। यहां आप ,चर्च, कृत्रिम झील और टिप इन टॉप पॉइंट जा सकते हैं। इसके अलावा यहां सूर्योदय और सूर्यास्त के नजारे का भी आप आनंद ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
champawat - फोटो : istock
चंपावत
  • घूमने के लिहाज से चंपावत भी काफी सही जगह है और इस हिल स्टेशन पर आप लॉकडाउन के बाद घूमने का प्लान बना सकते हैं। यहां आपको कई पुराने घर, बर्फ से ढकी ऊंची-ऊंची चोटियां देखने को मिल जाएंगी। साथ ही यहां कई मंदिर भी हैं, जिनके दर्शन आप कर सकते हैं। यहां का मौसम काफी सुहावना रहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें