फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घूमने के लिए बेस्ट जगह है पेट्रा, दुनिया के सात अजूबों में है शामिल

Mon, 13 Sep 2021 10:28 AM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, अम्मान
विज्ञापन
1 of 4
पेट्रा - फोटो : iStock
पेट्रा का नाम शायद आपने सुना होगा, क्योंकि यह दुनिया के सात अजूबों में से एक के रूप में जाना जाता है। दरअसल, यह जॉर्डन में स्थित एक एतिहासिक नगर है, जो पत्थरों से तराशी गई अपनी इमारतों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। यहां के लाल रंग के पत्थरों की वजह से ही इसे 'रोज सिटी' के नाम से भी जाना जाता है। माना जाता है कि छठी शताब्दी ईसा पूर्व में नबातियन साम्राज्य ने पेट्रा क अपनी राजधानी के तौर पर स्थापित किया था, जबकि इसका निर्माण कार्य 1200 ईसा पूर्व के आसपास शुरू हुआ था। आज के समय में यह एक मशहूर पर्यटक स्थल बन गया है, जहां दूर-दूर से लोग घूमने के लिए आते हैं और इस एतिहासिक जगह की खूबसूरती को देखकर आश्चर्यचकित हो जाते हैं। 'होर' नामक पहाड़ की ढलान पर बने पेट्रा को यूनेस्को ने जहां विश्व धरोहर का दर्जा दिया है, तो वहीं बीबीसी ने अपनी 'मरने से पहले 40 देखने योग्य स्थान' की सूची में इसे शामिल किया हुआ है। आइए जानते हैं पेट्रा से जुड़ी कुछ खास बातें... 
विज्ञापन

2 of 4
पेट्रा - फोटो : iStock
इस एतिहासिक स्थल की पहली वास्तविक पुरातात्विक खुदाई वर्ष 1929 में की गई थी। वर्ष 1989 में फिल्म इंडियाना जोन्स और लास्ट क्रूसेड का फिल्मांकन इसी जगह पर किया गया था, जिसके बाद से यह जगह दुनियाभर में प्रसिद्ध हो गई और यह जॉर्डन का सबसे बड़ा पर्यटक स्थल बन गया। 
विज्ञापन

3 of 4
पेट्रा - फोटो : Pixabay
पेट्रा कब्रों, स्मारकों और पवित्र संरचनाओं का एक विशाल शहर है। यहां लगभग 800 नक्काशीदार कब्रें हैं। पेट्रा के आसपास 265 वर्ग मीटर में फैला एक पुरातत्व पार्क भी है। इसके अलावा पेट्रा थिएटर भी है, जहां पांच से आठ हजार लोगों के बैठने की जगह थी। 
विज्ञापन

4 of 4
पेट्रा - फोटो : iStock
पेट्रा शहर में वाहनों को ले जाना प्रतिबंधित है, लेकिन गधे, घोड़ा गाड़ी और ऊंट को यहां लाया जा सकता है। दरअसल, इसका कारण यह भी है कि पेट्रा के अंदर जाने के लिए लगभग एक किलोमीटर की संकीर्ण घाटी से होकर गुजरना पड़ता है। यहां घूमने जाने का सबसे अच्छा समय मार्च से मई या सितंबर से नवंबर महीना माना जाता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें