फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगे होटल में नहीं इस बार पेड़ों पर बने इन पांच घरों में ठहरें, छुट्टियां बन जाएंगी जबरदस्त

Thu, 22 Aug 2019 04:21 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : pixa
प्रकृति के करीब रहना तो बहुत लोगों को पसंद होता है। इसके लिए दूर-दूर से सैलानी आकर पहाड़ों पर कैंपिग करते हैं। लेकिन कैंपिग करना ज्यादातर लोगों के बस की बात नहीं होती है। इसलिए लोग ठहरने के लिए होटलों का रुख कर लेते हैं। लेकिन अगर आपकों जंगलों में रहने का शौक है लेकिन आपको वहां की दुश्वारियों से डर लगता है तो भारत में कुछ ऐसी जगह भी हैं जहां पर आप जंगलों में बने ट्री हाउस में रहने का मजा ले सकते हैं वो भी सारी सुख-सुविधाओँ के साथ। तो आइए जाने वो कौन से ट्री हाउस हैं जो आपके इस सपने को पूरा करने के लिए बिल्कुल सही हैं।
 
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : pixa
व्यथिरी रिजार्ट, केरल
केरल के वायनाड में बना है भारत का सबसे बड़ा ट्री हाउस व्यथिरी रिजार्ट। इस ट्री हाउस में आपको सारी आधुनिक सुख सुविधाएं मिलेंगी। इसके साथ ही जंगल में ठहरने का मजा भी मिलेगा। जिसका अनुभव यादगार रहेगा।
 
विज्ञापन

3 of 6
द मचान
मुम्बई के लोनावला में बने इस ट्री हाउस में आप शहर से दूर प्रकृति की गोद में कुछ समय बिता सकते हैं। यहां आने के बाद हरे भरे पेड़ और खूबसूरत नजारे देख कर आपको यहां से जाने का मन ही नहीं करेगा। ऐसा महसूस होगा कि पूरी उम्र यहीं ठहर जाए। तो अगर शहर के शोर-शराबे से परेशान होकर किसी शांत जगह की तलाश कर रहे हैं तो यह जगह आपके बिल्कुल अनुकूल है।
 

4 of 6
- फोटो : pixa
ट्री हाउस, बांधवगढ़
हरे भरे जंगलों में रहने के लिए जरूरी नहीं कि आप पहाड़ों पर ही जाए। मैदानी लोगों के लिए यह अनुभव लेने की सबसे बढ़िया जगह है मध्य प्रदेश के राष्ट्रीय उद्यान बांधवगढ़ में। यहां पर बने ट्री हाउस हाइडवे में भी आप जंगलों में रहने का लुत्फ उठा सकते हैं। इसकी सजावट और बनावट बिल्कुल असली जंगल जैसी है जहां रहने पर ऐसा लगेगा कि आप जंगल में ही बैठे हैं।

 
विज्ञापन

5 of 6
सफारी लैंड रिजार्ट
जंगलों में पेड़ के ऊपर रहने का मजा लेना है तो ये जगह आपके लिए बिल्कुल सही है। तमिलनाडु में मैसूर जाने वाले रास्ते में बने छोटे से शहर मसिनागु़ड़ी के जंगलों में बना यह ट्री हाउस नेचर प्रेमियों के लिए बिल्कुल सही जगह है। पांच एकड़ में फैले इस रिजार्ट की खासियत है यहां के खूबसूरत नजारे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
समेलिया हैवेन रिजार्ट, थेक्कडी
केरल में प्रकृति के नजारे ही कुछ अलग होते हैं। इन्ही नजारों से समृद्ध है थेक्कडी शहर। यहां पर इलायची हरे भरे पेड़ों के बीच रहने पर आप शहर की थकान को भूल जाएंगे। थेक्कडी से एक घंटे की दूरी पर बने इस रिजार्ट में कुछ दिन ठहरिए। आपको अद्भुत शांति का अनुभव होगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें