फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Best Places Near Delhi: दिल्ली से मात्र कुछ ही किमी की दूरी पर हैं ये जगहें, फैमिली के साथ जरूर करें सैर

Tue, 31 May 2022 03:52 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
summer vacation - फोटो : shutterstock
दिल्ली के आसपास तो कई सारे हिल स्टेशन हैं। जहां पर घूमने का प्लान लोग करते हैं। लेकिन क्या आपने दिल्ली और एनसीआर के पास स्थित इन जगहों की सैर की है। दिल्ली के आसपास कुछ किमी के दायरे में ही काफी सारी जगहें हैं जिन्हें आप केवल वीकेँड के आखिरी में प्लान कर घूम सकते हैं। फैमिली और दोस्तों के साथ मस्ती भरे समय बिताने के लिए ये शानदार जगहें हो सकती हैं। तो चलिए जानें कौन सी हैं वो डेस्टिनेशन। 
विज्ञापन

2 of 6
मंदिर (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
छतरपुर मंदिर
दिल्ली से मात्र 15 किमी की दूरी पर छतरपुर मंदिर है। ये जगह धार्मिक लोगों के लिए बहुत अच्छी है। छतरपुर मंदिर आद्य कात्यायनी शक्ति पीठम के नाम से जाना जाता है। यहां पर देवी कात्यायनी को समर्पित है। दिल्ली में 2005 में अक्षरधाम मंदिर बनने से पहले इस मंदिर को भारत का सबसे बड़ा और दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मंदिर माना जाता था। संगमरमर से बने इसके परिसर और आसपास के बगीचे में आप वीकेंड पर शांति और सुकून की तलाश में जा सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
bird century (सांकेतिक तस्वीर)
ओखला पक्षी अभ्यारण्य
अगर आप दिल्ली से बाहर जाने का प्लान नहीं बना पाए हैं। तो वीकेंड पर आप पक्षियों के शोर के बीच शांति तलाश सकते हैं। हालांकि यहां गर्मियों में पक्षी कम ही दिखेंगे। लेकिन वीकेंड पर आप जून के बारिश वाले मौसम में इस जगह का मजा ले सकते हैं। ये जगह प्रकृति प्रेमी लोगों के लिए काफी खूबसूरत है। 

4 of 6
किला (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : amar ujala
तुगलकाबाद किला
अगर आप पुरानी इमारतों को देखने के शौकीन हैं तो दिल्ली से 17 किमी की दूर पर बने तुगलकाबाद किले को देख सकते हैं। यहां पर तुगलक वंश के शासक की कब्र भी बनी है। 14वी शताब्दी में बना ये किला पूरे गढ़ का हिस्सा है जो अब पूरी तरह से खंडहर में बदल चुका है। लेकिन एक बार इस जगह की सैर की जा सकती है। 
विज्ञापन

5 of 6
फार्म हाउस में बना कॉटेज (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
लोहागढ़ फार्म हाउस
लोहागढ़ फार्म हाउस एक नए मनोरंजक केंद्र के रूप में कुछ समय में तेजी से उभरा है। जहां पर गांव जैसा अनुभव और मजा ले सकते हैं। मड बाथ के साथ ही ट्यूबवेल में नहाना गाव की याद दिलाता है। फैमिली आउटिंग के लिए ये जगह काफी मुफीद है। इस जगह पर आप वीकेंड पर आसानी से जाने का प्लान कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
किला (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : .
फारुख नगर किला
गुरूग्राम में बने इस किले को मुगल बादशाह फौजदार खान ने बनवाया था। जो मुगल काल के आर्किटेक्ट को दिखाता है। अष्कोणीय डिजाइन का ये किला अपने आकार की वजह से काफी मशहूर है। इसे दिल्ली दरवाजा के नाम से भी जाना जाता है। ये जगह 2009 तक खंडहर थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें