हेलिक्स ब्रिज सिंगापुर ( Helix Bridge, Marina Bay area, singapore )
आधुनिक आर्किटेक्चर में सिंगापुर बेहद आगे है। सिंगापुर जाने पर आपको जो जगह कभी मिस नहीं करनी चाहिए वो है मैरेना बे के पास मौजूद हेलिक्स ब्रिज। यह रात और दिन दोनों ही वक्त खूबसूरत दिखता है। रात के वक्त इसमें ब्लू लाइट चमकती है। यहां काफी अधिक संख्या में पर्यटक आते हैं और फोटो खिंचवाते हैं।