फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यह है हम्पी शहर के प्राचीन एवं भव्य मंदिर, जानें इन मंदिरो से जुड़ी कहानी

Mon, 30 Sep 2019 07:42 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : social media
अगर आपको प्राचीन एंव अद्भभुत मंदिर देखने का शौक है तो आपको तुंगभद्रा नदी के तट पर स्थित हम्पी शहर जाना चाहिए। यह कर्नाटक राज्य के विजयनगर शहर में पड़ता है। यहां आपको ऐतिहासिक खंडहरों से घिरे कई भव्य मंदिर देखने को मिलेंगे। यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल की स्थिति भारत में सबसे लोकप्रिय ऐतिहासिक और धार्मिक पर्यटन स्थलों में से एक के रूप में हम्पी की प्रतिष्ठा को बढ़ाती है। इसलिए यहां के मंदिर देखने पर्यटक लाखों की तादात में आते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : social medi
विजय विट्ठल मन्दिर 
विजय विट्ठल मन्दिर 15वीं शताब्दी में बनाया गया था। इस मंदिर को ऐतिहासिक सरंचनाओं में सर्वश्रेष्ठ माना गया है। यह मंदिर भगवान विट्ठल को समर्पित किया गया है। विठ्ठल भगवान विष्षु भगवान के अवतार है। इस मंदिर की खासियत यह है कि यहां कुछ स्तंभ ऐसे हैं , जिन्हें हाथ से खटखटाने पर संगीत के सात सुरों की ध्वनि निकलती है। इस मंदिर में करीब 56 स्तंभ हैं, जिनसे संगीत सरगम निकलती है। इसी कारण इन स्तंभों को 'संगीत स्तंभ' या फिर 'सारेगामा स्तंभ' कहा जाने लगा। 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : social media
हेमकुता पहाड़ी मंदिर
हेमकुता हिल यहां पर आपको कई हिन्दू मदिंर देखने को मिलेंगे। यही नहीं यहां बड़े-बड़े किले की दिवारों के खंडहर भी हैं। मूल विरुपाक्ष मंदिर हेमकुता पहाड़ी मंदिर परिसर में सबसे ज्यादा लोकप्रिय मंदिर है। इस मंदिर को देखने के लिए लाखों की तादात में लोग यहां आते हैं। यह मदिंर हम्पी के सबसे प्रमुख स्थानों में से एक है। 

4 of 5
- फोटो : social media
लक्ष्मी नरसिम्हा मंदिर 
हम्पी में लक्ष्मी नरसिम्हा मंदिर जिसे उग्रा नरसिम्हा की मूर्ति के रूप में भी जाना जाता है। यह हम्पी शहर की सबसे बड़ी मूर्ति है। भगवान लक्ष्मी नरसिम्हा की इस प्रतिमा को  1528 में बनाया गया था। यह प्रतिमा 6.7 मीटर ऊंची है। इस मूर्ति को आप देखेंगे तो पता चलेगा कि आधा आदमी , आधा शेर-देवता अपने उग्र रूप में पालथी मारकर बैठे हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : social media
हनुमान मंदिर 
हनुमान मंदिर भी यहां के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों में से एक है।यह हनुमान मंदिर अंजनेय पहाड़ी की चोटी पर स्थित है। कई लोगों का मानना है कि यह हनुमान भगवान का जन्म स्थान है। यह मंदिर हम्पी गांव से करीब 4 किमी दूर है। इस मंदिर तक जाने के लिए आपको नाव का इस्तेमाल करना पड़ता है और फिर जब अंजनेय पहाड़ी पर पहुंच जाते हैं तब मंदिर तक जाने के लिए सीढ़ियां चढ़नी पड़ती हैं। इस मंदिर का शांत और सुरम्य वातावरण आपके मन को मोह लेगा। यह मंदिर सूर्योदय और सूर्यास्त के अद्भुत दृश्य का साक्षी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें