फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवा घूमने जा रहे हैं, तो इन जगहों पर जरूर जाएं, दिल हो जाएगा खुश

Wed, 17 Feb 2021 05:28 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
आपने अपने परिवार, दोस्तों या फिर अपनी पार्टनर के साथ घूमने का प्लान जरूर बनाते होंगे। वैसे तो ज्यादातर लोगों की पहली पसंद हिल स्टेशन होते हैं, लेकिन लोगों को बीच पर जाना भी काफी पसंद होता है। ऐसे में लोग गोवा का रूख करते हैं। गोवा भले ही भारत का काफी छोटा शहर है, लेकिन यहां घूमने की इतनी जगह हैं जिन्हें देखकर आपका दिल खुश हो जाएगा। पानी की लहरों के बीच मस्ती, गोवा के बीच पर बैठकर आनंद लेने जैसी कई चीजें आप यहां कर सकते हैं। तो चलिए हम आपको यहां घूमने के लिए कुछ जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
बागा बीच
  • गोवा अपने बीचों के लिए काफी जाना जाता है। इन्हीं में से एक बीच है बागा बीच, जो कि उत्तरी गोवा का सबसे मशहूर बीच है। यहां जाकर आप बनाना राईड और पैरासालिंग कर सकते हैं, ये सभी पानी के खेल होते हैं। यहां आप डॉलफिन भी देख सकते हैं। यहां आसपास आपको फिशिंग बोट्स और कई सारी झोपड़ियां भी देखने को मिल सकती हैं। यहां अगर आप बीच पर खड़े हो जाएं तो आपको बड़ी-बड़ी लहरें भी देखने को मिल जाएंगी।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
बॉम जिसस बसिलिका
  • हम जब भी कहीं घूमने जाते हैं, तो उस जगह की तलाश जरूर करते हैं जहां हम थोड़ी देर सुकून के पल बिता सके। ऐसे में अगर आप गोवा जाकर शांति के कुछ पल बिताने की सोच रहे हैं तो आपके लिए सबसे सही जगह है बॉम जिसस बसिलिका चर्च। ये ओल्ड यानी पुराने गोवा में स्थित है। इस चर्च में सैंट फ़्रांसेस जेवियर के अवशेषों को सुरक्षित रखा गया है। बॉम जिसस बसिलिका चर्च गोवा की सबसे पुरानी चर्च है। मौजूदा समय में यहां काफी पर्यटक पहुंचते हैं।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
पालोलेम बीच
  • जब भी हम बीच देखते हैं, तो मस्ती, पिकनिक जैसी चीजें हमारे मन में आती हैं। पालोलेम बीच पर आप सुकून देने वाली लहरों का आनंद उठा सकते हैं। इस बीच की खासियत है कि यहां डिस्को तो है, लेकिन बड़े-बड़े स्पीकर की जगह पर यहां सबको निजी हेडफोन दिए जाते हैं। यानी हेडफोन पहनिए और फिर गाने पर थिरकिए। पालोलेम बीच की सुदरंता भी अपने आप में अलग है। यहां आप बोटिंग भी कर सकते हैं और अपनी छुट्टियों का जमकर आनंद ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
दुधसागर वॉटरफॉल
  • हम जब भी किसी हिल स्टेशन पर जाते हैं, तो हमें हमेशा तलाश रहती है कि हमें कोई वॉटरफॉल मिल जाए और वहां ये मिल भी जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपको गोवा में भी वॉटरफॉल मिल सकता है। यहां मौजूद दुधसागर वॉटरफॉल गोवा की मनडोवी नदी पर स्थित है, जो कि भारत का चौथा सबसे ऊंचा वॉटरफॉल है। ये भगवान महावीर सैंक्चुरी और मोलम नेशनल पार्क में स्थित है। यहां का पानी काफी साफ है और लोग यहां ट्रैकिंग और हाईकिंग का भी आनंद लेते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें