फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं दिल्ली के कुछ ऐसे बाजार, जहां मिलेगा आपको अपनी जरूरत का हर सामान, एक बार जरूर जाएं

Tue, 02 Mar 2021 11:20 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
delhi - फोटो : istock
जब भी हमें कोई सामान लेना होता है, तो हम ऐसे बाजारों की खोज में होते हैं जहां हमारी जरूरत की हर एक चीज मिल जाए और वो भी कम दामों में। लेकिन कई बार हमें अपनी जरूरत की चीजें नहीं मिल पाती हैं। ऐसे में हमें कई बार उन चीजों को लेने के लिए काफी दूर जाना पड़ता है, और महंगे दामों पर उस चीज को लेना पड़ता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दिल्ली एक ऐसी जगह है, जहां आपको हर तरह की चीजें मिल जाएंगी। यहां कई ऐसे बाजार है, जहां आपको अपनी जरूरत का सामान बड़ी ही आसानी से मिल जाएगा। तो चलिए जानते हैं इन बजारों के बारे में।
विज्ञापन

2 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
टैंक रोड
  • अगर आपको अपने नाप की जींस नहीं मिल रही है या आपकी पसंद की जींस कहीं नहीं है, तो फिर आप दिल्ली में स्थित टैंक रोड जा सकते हैं। यहां आपको सभी ब्रांड, नाप और सभी आकार की जींस आसानी से मिल जाएंगी और वो भी अच्छे दामों पर। यहां लोग दूर-दूर से शॉपिंग करने आते हैं, और अपनी पसंद की जींस लेकर जाते हैं।
विज्ञापन

3 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
नई सड़क
  • आप किताबें पढ़ने का शौक रखते हैं, आपको अपने लिए या अपने बच्चों के लिए कोई किताबें नहीं मिल रही हैं। तो फिर आप नई सड़क का रूख कर सकते हैं। यहां आपको सभी किताबें बड़ी ही आसानी से मिल जाएगी और वो भी अच्छे दाम पर। यहां पुरानी से पुरानी और नई से नई किताबें मिलती हैं।

4 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
सरोजिनी नगर
  • बात जब महिलाओं की शॉपिंग की आती है, तो उनको कई ऐसी चीजें चाहिए होती हैं, जो कई बार आम मार्किट में नहीं मिल पाती। कई बार उनकी पसंद इतनी अलग होती है कि उन्हें अपनी चीज के लिए बहुत दूर जाना पड़ता है, लेकिन यहां हम आपको बता दें कि महिलाओं के लिए सरोजिनी नगर की स्ट्रीट शॉपिंग काफी मशहूर है। यहां महिलाओं के कपड़े सस्ते में और न्यू डिजाइन के आसानी से मिल जाते हैं।
विज्ञापन

5 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
खारी बावली
  • खाने-पीने का शौकीन कौन नहीं होता? हर कोई चाहता है कि वो घर पर जो भी खाना बनाए उसमें स्वाद आए, जिसके लिए आपको अच्छे मसालों की जरूरत होती है। लेकिन कई बार हमें बाजारों में अच्छे मसाले नहीं मिल पाते। ऐसे में आप दिल्ली में स्थित खारी बावली जा सकते हैं। यहां आपको तमाम तरह के अलग-अलग मसाले मिल जाएंगे, जो आपके खाने का स्वाद बढ़ा सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pexels
एम्स
  • आज की दौड़ती-भागती जिंदगी में हमें कई प्रकार की बीमरियां घेर लेती हैं। ऐसे में हमें डॉक्टर द्वारा बताई गई कई दवाओं का सेवन भी करना पड़ता है। लेकिन कई बार ये दवाएं या तो हमें कहीं मिल नहीं पाती या फिर ये काफी महंगी होती हैं। ऐसे में आप दिल्ली के एम्स अस्पताल के बाहर बनी केमिस्ट की दुकान पर जा सकते हैं। यहां इतनी बड़ी दुकान है कि यहां आपको सभी दवाएं और वो भी सस्ते में मिल जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : istock
चांदनी चौक
  • अगर आपके घर में शादी या कोई और फंक्शन है, और आपको कपड़े लेने हैं। तो फिर आपके लिए चांदनी चौक से अच्छी जगह कोई नहीं हो सकती है। यहां दूल्हा-दुल्हन के कपड़े समेत हर किसी के कपड़े आपको आसानी से मिल जाएंगे। इसके अलावा अगर आप खाने-पीने के शौकीन है, तो आपके लिए सबसे सही जगह दिल्ली का चांदनी चौक है। यहां आपको पराठे, टिक्की, चाट, गोलगप्पे और कई तरह के स्ट्रीट फूड मिल जाएंगे। साथ ही बगल में स्थित जामा मस्जिद में आप मांसाहारी खाने का स्वाद भी ले सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें