फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Summer Vacation Travel: गर्मियों की छुट्टी में बाहर जाने का है प्लान, तो भूलकर भी न करें इन जगहों की यात्रा

Sun, 24 Apr 2022 01:20 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
गर्मियों में यहां न जाएं - फोटो : pixabay
गर्मी का मौसम आ गया है। स्कूल-कॉलेज में हर साल गर्मियों की छुट्टियां हो जाती हैं। जिसके बाद बच्चे गर्मियों की छुट्टियों को लेकर बहुत उत्साहित होते हैं। वह गर्मियों की छुट्टियों में कहीं बाहर जाने की प्लानिंग करने लगते हैं। परिवार को भी एक साथ समय बिताने और घूमने का अच्छा मौका मिल जाता है। ऐसे में गर्मियों की छुट्टियों में भारत की कई जगहों पर पर्यटकों की संख्या में इजाफा देखने को मिलता है। हालांकि जो लोग गर्मियों की छुट्टी में कहीं यात्रा की योजना बना रहे हैं, उनके लिए पहला सवाल होता है कि इन छुट्टियों में कहां घूमने जाएं। गर्मियों के मौसम में घूमने के लिहाज से कई सारे डेस्टिनेशन हैं, जहां आपको खूबसूरत वातावरण के साथ ही कई एक्टिविटी में शामिल होने का मौका भी मिलता है, लेकिन सबसे जरूरी है, इन पर्यटन स्थलों का तापमान। गर्मियों की चिलचिलाती धूप, लू आदि में लोग घर से बाहर निकलना नहीं चाहते। ऐसे में अगर आप किसी ऐसे पर्यटन स्थल की यात्रा का प्लान बना लेते हैं जहां गर्मियों में घूमना मुसीबत बन जाता है, तो आपका समय, पैसा तो बर्बाद होता ही है, साथ ही बीमार होने की संभावना भी बढ़ सकती है। ऐसे में कहीं घूमने जाने का प्लान बनाने से पहले ये जान लें कि गर्मियों में कहां जाने से बचना चाहिए।
विज्ञापन

2 of 5
ताज महल - फोटो : Pixabay
गर्मियों में न करें इन जगहों की यात्रा

आगरा, यूपी

कम बजट और कम समय में लोग प्रसिद्ध पर्यटन स्थल जाने के उद्देश्य से आगरा की यात्रा का प्लान बना लेते हैं। आगरा में दुनिया का सातवां अजूबा ताजमहल है। इसके अलावा भी यहां कई पर्यटन स्थल हैं। घूमने के लिहाज से यह जगह कितनी ही अच्छी क्यों न हो लेकिन गर्मियों के मौसम में अगर आप यहां जाने का सोच रहे हैं तो आपको पछताना पड़ सकता है। गर्मियों में आगरा का तापमान बहुत बढ़ जाता है। जिस कारण तेज धूप में यहां घूमना मुश्किल हो जाता है। संगमरमर से बना ताजमहल गर्मी में तपने लगता है। इसपर नंगे पैर चलना कठिन हो जाता है। ऐसे में गर्मियों में आगरा जाना अच्छा आइडिया नहीं है।
विज्ञापन

3 of 5
जैसलमेर, राजस्थान - फोटो : Facebook/World of Rajasthan
जैसलमेर, राजस्थान

भारतीय और विदेशी पर्यटकों के लिए राजस्थान पसंदीदा टूरिस्ट प्लेस में से एक है। हर साल गोल्डन सिटी के नाम से मशहूर जैसलमेर में लाखों पर्यटक आते हैं। रेत से घिरे इस शहर में सफारी का लुत्फ उठाया जा सकता है लेकिन गर्मियों में इस रेतीले शहर में घूमना सिर दर्द बन सकता है। यहां गर्मी में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला जाता है। इतनी तेज गर्मी में जैसलमेर की यात्रा बेहतर विकल्प नहीं है।

4 of 5
गोवा - फोटो : facebook/Incredible India
 गोवा

युवाओं के बीच गोवा घूमने का अलग ही क्रेज है। समुद्र किनारे बसी इस छोटी सी जगह पर लोग अपने दोस्तों या पार्टनर के साथ मस्ती करने के लिए पहुंचते हैँ। यहां की नाइट लाइफ, सी एक्टिविटी युवाओं को अपनी ओर आकर्षित करती है लेकिन गर्मियों के मौसम में गोवा में एंजॉय करना सैलानियों को शायद ही पसंद आए। गर्मी के कारण आप दिन भर होटल रूम से बाहर नहीं निकलना चाहेंगे। ऐसे में समय और पैसों की बर्बादी होगी और आप खुलकर मजे भी नहीं कर सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
चेन्नई - फोटो : iStock
चेन्नई

दक्षिण भारत में कई सारे दार्शनिक स्थल, मंदिर आदि है लेकिन गर्मियों के मौसम में यहां की कई जगहों पर जाना अच्छा आइडिया नहीं हो सकता। इन्ही जगहों में से एक चेन्नई है। चेन्नई में बहुत ही खूबसूरत बीच हैं। लेकिन गर्मी में यहां का पारा बहुत ज्यादा ऊपर चला जाता है। इसलिए बीच पर जाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में गर्मी की छुट्टियों में चेन्नई घूमने का प्लान तो बिल्कुल न बनाएं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें