फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sri Lanka Tourist Places: श्रीलंका में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये पर्यटन स्थल, ऐसे करें सफर प्लान

Sun, 11 Jun 2023 01:08 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
श्रीलंका के पर्यटन स्थल - फोटो : Istock

Sri Lanka Tourist Places: घूमने का शौक रखने वाले भारतीय विदेशों की सैर करना चाहते हैं। अगर आप किसी विदेशी जगह की तलाश में हैं तो भारत के पड़ोसी देश श्रीलंका का चयन कर सकते हैं। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई देश भारतीयों के लिए खास टूरिस्ट पैकेज और सुविधाओं की व्यवस्था करते हैं। श्रीलंका भ्रमण के लिए भी आप इन सुविधाओं को लुत्फ उठा सकते हैं। बजट में विदेश यात्रा करना आसान हो जाएगा और किसी अनजाने देश में घूमने का सपना भी सच हो जाएगा।

आईआरसीटीसी समय समय पर भारत और विदेश भ्रमण के शानदार टूर पैकेज लेकर आता है। आईआरसीटीसी रामायण काल की यात्रा कराने के लिए पैकेज के तहत कोलंबो, डंबुला, कैंडी, नुवारा इलिया आदि जगहों पर घूमने का मौका देता है। भगवान राम से जुड़े श्रीलंका के प्रमुख स्थलों की सैर करे लिए इस टूर पैकेज को बुक कर सकते हैं। वहीं अगर श्रीलंका को किसी विदेशी लोकेशन की तरह घूमना चाहते हैं, जिसमें मंदिरों के अलावा भी श्रीलंका के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल शामिल हों तो यहां आपको सफर के बारे में पूरी डिटेल मिल जाएगी। अगली स्लाइड्स में श्रीलंका के बेस्ट टूरिस्ट प्लेस के बारे में बताया जा रहा है।

विज्ञापन

2 of 5
मिनटेल - फोटो : iStock
मिनटेल

श्रीलंका के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक मिनटेल है, जिसे पर्वतमाला के रूप में जाना जाता है। यह जगह बौद्ध समुदाय के लोगों के लिए आध्यात्मिक महत्व रखती है। मिनटेल के आसपास का नजारा बेहद खूबसूरत और प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर है। चारों तरफ की हरियाली आपका मन मोह लेगी।
विज्ञापन

3 of 5
waterfall - फोटो : waterfall
रावण वाॅटर फाॅल

श्रीलंका की सबसे खूबसूरत जगहों में रावण वाटरफॉल की नाम शामिल है। एला वन्यजीव अभयारण्य में स्थित इस खूबसूरत जलप्रपात की खूबसूरत दिल जीत लेगी। ऊपर से तेजी से गिरता दूधिया सफेद पानी बहुत सुकून देता है। झरने के आसपास गरे भरे खूबसूरत पेड़ पौधे सैलानियों को आकर्षित करते हैं।

4 of 5
Adam Peak - फोटो : pixabay
एडम चोटी

श्रीलंका का एडम पीक भी काफी मशहूर है। इसके शिखर पर एक बौद्ध मठ बना हुआ है। यहां एक पत्थर पर एक पद चिन्ह है, जो अलग अलग धर्म के लोगों के लिए विशेष महत्व रखता है। इस चोटी पर पहुंचकर नीचे का नजारा देखने लायक होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सिगरिया रॉक किला - फोटो : Istock
सिगरिया रॉक किला

यह जगह दुनियाभर के सैलानियों को लुभाती है। पांचवी सदी में बनी इस जगह की खूबसूरती को देख हर कोई फैन हो जाता है। स्थानीय लोग सिगरिया रॉक किले को दुनिया का आठवां अजूबा मानते हैं। यूनेस्को ने सिगरिया रॉक किला को विश्व धरोहर स्थलों की सूची में भी शामिल किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें