फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Snowfall Places: बर्फ के घर में रहने का उठाना है लुत्फ तो इस जगह का करें रोमांचक सफर

Sat, 05 Nov 2022 11:08 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
इग्लू - फोटो : facebook
Snowfall Places In India: सर्दियां शुरू हो गई हैं। अब से देश की कई जगहों पर बर्फबारी शुरू हो जाएगी। बर्फीली जगहों पर घूमने का शौक रखने वाले साल भर इस समय का इंतजार करते हैं। कश्मीर से लेकर उत्तराखंड और हिमाचल के हिल स्टेशन पर जाते हैं और बर्फबारी का लुत्फ उठाते हैं। वहीं इग्लू के बारे में तो आपने सुना ही होगा। इग्लू बर्फ से बना घर होता है। बर्फ की दीवार चारों और से उठी होती हैं, बर्फ की छत आसमान को छुपा देती है। इस तरह के बर्फ के घर पर रहना अपने आप में रोमांचक होगा। बर्फ के घर में रहने का मजा लेने के लिए विदेश जाने की जरूरत नहीं, भारत में ही पर्यटक इग्लू का लुत्फ उठा सकते हैं। अगर आप इन सर्दियों में कहीं सफर की योजना बना रहे हैं तो भारत की ऐसी जगहों पर जाएं, जहां बर्फ के घर देखने को मिलते हैं। ये रहे भारत में बने इग्लू।
विज्ञापन

2 of 5
इग्लू - फोटो : facebook
मनाली में बर्फ का घर

हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध हिल स्टेशन मनाली में देश का पहला बर्फ का घर बनाया गया है। मनाली के इग्लू मे रहने के लिए दूर दूर से पर्यटक आते हैं। मनाली में बर्फबारी के दौरान सैलानियों की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिलती है। यहां पर्यटक बर्फ के साथ खेलने का लुत्फ उठाते हैं। ऐसे में अगर आप मनाली जाने का सोच रहे हैं तो एक रात इग्लू में भी बिता सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
इग्लू - फोटो : facebook
कहां स्थित है इग्लू

स्थानीय युवक ताशी और विकास ने मिलकर मनाली में इग्लू का निर्माण किया। पिछले छ: वर्षों तक दोनों युवक हर साल इग्लू का निर्माण सर्दियों में करते हैं। उन्होंने यूट्यूब देखकर इग्लू बनाना सीखा। मनाली से करीब 15 किलोमीटर की दूर हमता नाम की जगह पर इग्लू देखने को मिल सकते है। इग्लू में रहने वाले लोगों को एस्किमो कहा जाता है।

4 of 5
इग्लू - फोटो : facebook
इग्लू में रहने की फीस

बर्फ के घर में रहने के लिए पर्यटकों को पहले से बुकिंग करानी पड़ती है। एक इग्लू में दो लोग रह सकते हैं। बर्फ के घर का एक रात का किराया 5500 रुपये है। मनाली में स्थित इग्लू के अंदर खूबसूरत लाइट्स लगी हैं और बिस्तर की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इग्लू रेस्टोरेंट, गुलमर्ग - फोटो : facebook
इग्लू कैफे

मनाली के इग्लू के अलावा जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग में इग्लू कैफे बना है। गुलमर्ग का इग्लू कैफे दुनिया का सबसे बड़ा और अनोखा कैफे है। बड़े तादाद में सैलानी इग्लू कैफे में बैठकर व्यंजन का लुत्फ उठाने के लिए जाते हैं। इस कैफे में करीब 40 लोग खाना खा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें