Raksha Bandhan 2023 : 30-31 अगस्त 2023 को रक्षाबंधन का पर्व मनाया जा रहा है। हिंदू मान्यताओं के मुताबिक, राखी का त्योहार भाई-बहन के रिश्ते के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। रक्षाबंधन में भाई-बहन धार्मिक स्थलों के दर्शन करते हैं, पूजा कर भगवान का आशीर्वाद लेते हैं और राखी का पर्व मनाते हैं।
इस मौके पर लोग कुछ खास जगहों पर जा सकते हैं लेकिन भारत में एक ऐसा मंदिर भी है, जहां भाई-बहन को एक साथ कभी नहीं जाना चाहिए। इस मंदिर में भाई-बहन के साथ दर्शन और पूजा करने पर प्रतिबंध है। मंदिर से जुड़ी कुछ धार्मिक मान्यताएं हैं और कथाएं हैं। अगर आप भी रक्षाबंधन के मौके पर कहीं सफर की योजना बना रहे हैं या आम दिनों में भी भाई-बहन साथ कहीं घूमने जा रहे हैं तो इस मंदिर में एक साथ प्रवेश न करें। आइए जानते हैं भाई बहन के लिए प्रतिबंधित मंदिर के बारे में।