Onam 2023 Celebration In Kerala: दक्षिण भारत के सबसे प्रमुख त्योहारों में ओणम का नाम शामिल है। ओणम का पर्व 12 दिनों तक मनाया जाता है। मुख्य रूप से ये 10 दिन का पर्व होता है। इस वर्ष ओणम की शुरुआत 20 अगस्त से हुई है और 31 अगस्त तक यह पर्व मनाया जा रहा है। ओणम के पहले दिन को अथम और 10वें दिन को थिरुवोणम कहते हैं। ओणम के मौके पर दक्षिण भारत, विशेषकर केरल में उत्सव सा माहौल होता है। ओणम का पर्व मनाने वाले लोग घर के आंगन में रंगोली बनाते हैं और पूजा करते हैं। खास पकवान बनते हैं। ऐसे में अगर आप ओणम के मौके पर केरल जा रहे हैं तो इस पर्व का भी हिस्सा बन सकते हैं। इस बीच आप केरल की खास जगहों को घूम सकते हैं और ओणम उत्सव का आनंद उठा सकते हैं। यहां ओणम के मौके पर केरल में घूमने के लिए बेहतरीन जगहों के बारे मे बताया जा रहा है।