जब भी कहीं घूमने की प्लानिंग करें तो हमेशा नई जगह जाने की चाह रखनी चाहिए। इससे आप नई कला, संस्कृति, रहन-सहन, खान-पान और इतिहास से परिचित होते हैं। घूमने के साथ-साथ आपका ज्ञान भी बढ़ जाता हैं। ऐसा ही दिलचस्प मौका इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन एक बार फिर आपको दे रहा हैं, जिसमें आप पूरे परिवार के साथ बेहद खूबसूरत जगह के दर्शन कर सकते हैं। खास बात ये हैं कि यात्रा की शुरुआत दिल्ली से होगी।