अल्मोड़ा, उत्तराखंड
- फोटो : Facebook/Exotic Uttarakhand
अल्मोड़ा, उत्तराखंड
मानसून के कारण पहाड़ी जगहों की ट्रिप पर नहीं जा पा रहे थे, तो इंतजार खत्म हुआ। इस मौसम में आप उत्तराखंड के हिल स्टेशन पर जा सकते हैं। उत्तराखंड के अल्मोड़ा में सितंबर महीने में सफर पर निकलें। अल्मोड़ा पर्यटकों का पसंदीदा टूरिस्ट प्लेस है। यहां आपको नंदा देवी मंदिर, चितई मंदिर, पाताल देवी मंदिर, माल रोड और कुछ ऐतिहासिक जगहें जैसे चंद वंश के काल का मल्ला महल, अल्मोड़ा चिड़ियाघर जा सकते हैं। यहां कई मंदिर है, जिसमें एक कटारमल है, जो देश का दूसरा सबसे महत्वपूर्ण सूर्य मंदिर है।