फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Places to Visit in Delhi on a Rainy Day: बारिश में घूमने के लिए दिल्ली की खूबसूरत जगहें, एक बार जरूर जाएं

Sun, 09 Oct 2022 02:01 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
बारिश में दिल्ली में घूमने की जगहें - फोटो : istock
Places to Visit in Delhi on a Rainy Day: मानसून खत्म हो गया है लेकिन कई दिनों से दिल्ली समेत कई शहरों में बारिश हो रही है। बारिश के कारण पानी भरने और ट्रैफिक जाम की समस्या का लोगों को सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में लोग बिना किसी आवश्यक कार्य के लोग घरों से निकलने से बच रहे हैं। हालांकि सुहाना मौसम लोगों को घूमने के लिए भी उत्साहित कर रहा है। ठंडा और बदली वाले मौसम में घूमने का मजा ही कुछ और होता है। जिन लोगों को बारिश पसंद है, वह इस मौसम में बाहर निकलना चाहते हैं और घूमना व एन्जॉय करना चाहते हैं। लेकिन बारिश में कहां घूमने जाएं, ये समझ नहीं पाते। अगर आप दिल्ली के रहने वाले हैं और इस बरसात में कहीं घूमने का सोच रहे हैं तो बारिश का लुत्फ उठाने के लिए दिल्ली में कई खूबसूरत जगहें हैं। आईए घूमते हैं दिल्ली की उन जगहों को, जहां बारिश का मजा दोगुना हो जाता है।
विज्ञापन

2 of 5
लोधी गार्डन - फोटो : facebook.com/delhitourism
लोधी गार्डन

दिल्ली का लोधी गार्डन बहुत ही खूबसूरत और हरा भरा है। 500 साल पुराने इस गार्डन में काफी सारे पेड़ पौधे और फूल लगे हुए हैं। इस कारण बरसात में लोधी गार्डन की सुंदरता बढ़ जाती है। आम दिनों में आप यहां पिकनिक मनाने आ सकते हैं। बरसात के मौसम में लोधी गार्डन में घूमने के लिए आ सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
लाल किला - फोटो : istock
लाल किला

दिल्ली का मशहूर लाल किला मुगल काल में बना ऐतिहासिक स्मारक है। इसे विश्व धरोहर की लिस्ट में भी शामिल किया गया है। भारत के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक लाल किले की भव्यता और खूबसूरती पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है। दिल्ली में तेज बारिश के बीच अगर आप दोस्तों के साथ कहीं घूमने की योजना बना रहे हैं तो लाल किले की अनोखी वास्तुकला और शाही बनावट देखने के लिए आ सकते हैं।

4 of 5
सफदरजंग का मकबरा - फोटो : सोशल मीडिया
सफदरजंग का मकबरा

दिल्ली के जोर बाघ क्षेत्र में स्थित सफदरगंज का मकबरा ऐतिहासिक जगहों में से एक है। यह दिल्ली का प्रसिद्ध दार्शनिक स्थल है, जिसका इतिहास 18वीं शताब्दी पुराना है। यह जगह अपने निर्माण के लिए प्रसिद्ध है।  सफदरगंज के आसपास सुंदर बगीचा बना हुआ है, जो बारिश के दिनों में बहुत सुंदर लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हौज खास - फोटो : facebook/MiaBella.hkv
हौज खास विलेज

युवाओं के लिए दिल्ली का हौज खास विलेज आकर्षण का केंद्र है। यहां बड़ी संख्या में लोग मौज मस्ती करने के लिए आते हैं। हौज खास विलेज में गार्डन और झील है, जिसकी सुंदरता बारिश के दिनों में बहुत बढ़ जाती है। यहां  की हरियाली, झील को आप बारिश में एक्सप्लोर कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें