फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Family Trip: अक्टूबर की छुट्टियों में परिवार संग करें इन जगहों की सैर

Fri, 07 Oct 2022 02:00 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
travel - फोटो : pixabay
परिवार के साथ घूमने-फिरने का अलग ही मजा होता है। लेकिन बहुत कम ही मौके आते हैं जब पूरा परिवार एक साथ कहीं घूमने जा पाता है। अक्टूबर का महीना ऐसा होता है। जब ढेर सारे त्योहार होते हैं और छुट्टियां मिलती हैं। साथ ही मौसम में भी बेहद खुशगवार हो जाता है। ऐसे में सैर करने में भी मजा आता है। अगर आप भी आने वाले त्योहारों की छुट्टियों के बीच परिवार संग घूमने की सोच रहे हैं। तो इन जगहों की सैर करना बेस्ट रहेगा। क्योंकि अक्टूबर के महीने में ही यहां की खूबसूरती का मजा लिया जा सकता है। तो चलिए जानें कौन सी हैं वो खूबसूरत जगहें। 
विज्ञापन

2 of 5
travel - फोटो : pixabay
जयपुर
पिंक सिटी के नाम से मशहूर जयपुर पूरी तरह से फैमिली ट्रिप के लिए परफेक्ट जगह है। हवा महल से लेकर यहां पर ढेर सारे फोर्ट हैं। जिन्हें देखने की उत्सुकता विदिशी सैलानियों में भी रहती है। अक्टूबर के महीने में जयपुर घूमने बहुत विदेशी भी आते हैं। राजस्थान के इस शहर को अक्टूबर महीने में सबसे आराम से और अच्छी तरह से घूमा जा सकता है। 
विज्ञापन

3 of 5
travel - फोटो : istock
पंचमढ़ी
अगर आप किसी खूबसूरत प्राकृतिक नजारों के बीच परिवार के संग सुकून के पल बिताना चाहते हैं। तो मध्य प्रदेश की सैर करें। मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले में हिल स्टेशन है पंचमढ़ी। जो खूबसूरत वादियों से घिरा हुआ है। यहां की गुफाओं में हुई चित्रकारी, प्राकृतिक दृश्य, झरने हर चीज बेहद शानदार है। जिसे देखने आप जा सकते हैं।

4 of 5
travel - फोटो : instagram
जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क
बच्चों के साथ ट्रिप कर रहे हैं तो उन्हें जिम कार्बेट नेशनल पार्क की सैर कराएं। अक्टूबर के महीने में मौसम बेहद खुशनुमा हो जाता है। पार्क में जानवर भी बच्चों को आसानी से नजर आ जाएंगे। उत्तराखंड में बने जिम कार्बेट नेशनल पार्क के साथ ही आप नैनीताल की सैर भी कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
travel - फोटो : pixabay
लोनावला
भारत के सबसे मशहूर हिल स्टेशन में शामिल लोनावला की सैर भी अक्टूबर के महीने में की जा सकती है। महाराष्ट्र के पुणे में बसे इस हिल स्टेशन पर प्रकृति के बेहद खूबसूरत नजारे हैं। यहां पर बहुत सारे सैलानी परिवार संग घूमने के लिए अक्टूबर के महीने को चुनते हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें