पार्थ सारथी मंदिर
अदूर के रास्ते में ही बना हुआ है बेहद खूबसूरत मंदिर पार्थ सारथी। इस मंदिर में भगवान कृष्ण की मूर्ति है। आमतौर पर दक्षिण के राज्यों में भगवान विष्णु के अवतार के दर्शन होते हैं। लेकिन इस मंदिर में कृष्ण की मूर्ति बेहद दुर्लभ है। यहां पर केवल कृष्ण ही नहीं बल्कि भगवान शिव और गणेश की पूजा भी होती है। अगर आप अस्टमी रोहिणी महोत्सव के दौरान इस मंदिर में आते हैं, तो लोक कलाओं और नृत्यों का आनंद ले सकते हैं।