फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉफी के शौकीनों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं ये छोटा सा शहर, एक बार यहां की सैर जरूर करें

Wed, 30 Oct 2019 02:54 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
- फोटो : pixa
अगर आप कॉफी के दीवाने है और कॉफी के बागान देखने में आपकी दिलचस्पी है तो आपको कहीं विदेश जाने की जरूरत नहीं है। अपने देश में भी आपको ये खूबसूरत नजारे आसानी से दिख जाएंगे। तो अगली बार ट्रिप प्लान करने की सोच रहें हैं तो इस सुंदर जगह की सैर के लिए जाएं। जिसे लैंड ऑफ गॉड भी कहा जाता है।


 
विज्ञापन

2 of 8
- फोटो : pixa
चिकमंगलूर, कर्नाटक
कर्नाटक राज्य में बना है छोटा सा शहर चिकमंगलूर। इस शहर की खूबसूरती यहां के पहाड़ों, झरनों और भक्तिमय मंदिरों के साथ ही यहां पर बने कॉफी बागानों में रची बसी है। देश की सबसे ज्यादा कॉफी का उत्पादन चिकमंगलूर में होता है। इस जगह को देखने के बाद आपको एहसास होगा कि ये जगह इतनी खास क्यों है। तो आइए जाने कौन सी जगह है यहां पर सैर करने के लिए।

 
विज्ञापन

3 of 8
- फोटो : pixa
मुल्लयनगिरी
कर्नाटक का सबसे ऊंचा पहाड़ है मुल्लयनगिरी। चिकमंगलूर में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह में से एक है मुल्लयनगिरी। यहां के ऊंचे पहाड़ों पर एंडवेंचर के शौकीन लोगों का मेला लगा रहता है क्योंकि यहां पर ट्रेकिंग, कैंपिंग के साथ ही माउंटेन बाइकिंग भी की जा सकती है।

 

4 of 8
बाबा बुदनगिरी
इस जगह की खासियत यहां पर तीन धर्मों की आस्था के केंद्र के लिए है। इस जगह का नाम मुस्लिम संत बाबा बुदन के नाम पर पड़ा है। यहां के नजारे इतने खूबसूरत हैं कि इन्हें देखकर आप मंत्र मुग्ध हो जाएंगे। चिकमंगलूर आने वाले लोगों को एक बार यहां पर जरूर जाना चाहिए।
विज्ञापन

5 of 8
- फोटो : pixa
हेब्बे झरना
केम्मनगुड्डी पहाड़ी पर बने इस झरने का पानी औषधीय गुणों से भरपूर है। लेकिन 168 मीटर ऊंची पहाड़ी से गिरने वाले इस झरने की चोटी पर चढना बहुत ही कठिन काम है। लेकिन सफेद संगमरमर सी छटा बिखेरे इस झरने को देखना अद्भुत होता है।

 
विज्ञापन

6 of 8
- फोटो : travel
धर्म-कर्म की भी नगरी
इस शहर में बहुत से मंदिर भी है जिनका दर्शन आप कर सकते हैं। इन मंदिरों को देखकर यहां की प्राचीन वास्तुकला के बारे में भी पता चलता है। अन्नपूर्णा देवी का मंदिर, आठवीं सदी में बना आदि शंकर का मंदिर जरूर देखें। 

 
विज्ञापन

7 of 8
- फोटो : pixa
कॉफी की दास्तान
चिकमंगलूर में कॉफी के उत्पादन के साथ ही कॉफी का म्यूजियम भी बना है। इस म्यूजियम को कॉफी बोर्ड ऑफ इंडिया के द्वारा चलाया जाता है। इस म्यूजियम में कॉफी बनाने के तरीकों को आप देख सकते हैं।


 
विज्ञापन

8 of 8
- फोटो : pixa
कैसे पहुंचे चिकमंगलूर
चिकमंगलूर जाने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से अप्रैल तक है। यहां जाने के लिए सड़क मार्ग से जाना बेहतर होगा क्योंकि इस शहर का अपना कोई रेलवे स्टेशन या एयरपोर्ट नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें