फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Birthday Celebration Place: सितंबर महीने में पड़ रहा आपका जन्मदिन, तो इन शहरों में करें सेलिब्रेट

Thu, 15 Sep 2022 04:44 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
दोस्तों के साथ इन शहरों में मनाएं जन्मदिन - फोटो : istock

Birthday Celebration Place: लोग अक्सर अपने जन्मदिन को खास तरीके से मनाने के लिए सेलिब्रेशन के कुछ अलग आइडियाज अपनाते हैं। कोई जन्मदिन पर दोस्तों के साथ पार्टी करता है, तो कोई अपने परिवार के साथ वक्त बिताता है। कई लोग अपने जन्मदिन के मौके पर ट्रिप पर जाना पसंद करते हैं। दोस्तों या परिवार के साथ कहीं बाहर हैंगआउट करने की योजना बनाते हैं। हालांकि एक दिन के जन्मदिन उत्सव में लंबी छुट्टी पर जाना तो संभव नहीं। ऐसे में अगर जन्मदिन वीकेंड के दौरान पड़ जाए तो पास के किसी हिल स्टेशन या किसी खास पर्यटन स्थल पर जा सकते हैं। इस सितंबर महीने में अगर आपका जन्मदिन होने वाला है और आप अपने जन्मदिन पर दोस्तों या परिवार के साथ ट्रिप पर जाना चाहते हैं, जहां कम पैसों और कम समय में अपने जन्मदिन मना सकें, तो यहां आपके लिए कुछ विकल्प दिए जा रहे हैं। इन शहरों में आप अपना जन्मदिन मना सकते हैं।

विज्ञापन

2 of 5
देहरादून - फोटो : istock
देहरादून 

दिल्ली से देहरादून लगभग 6 घंटे का रास्ता है। दोस्तों के साथ देहरादून की वादियों में अपना जन्मदिन मना सकते हैं। इसके लिए वीकेंड पर देहरादून रवाना हों। कम पैसों में आप देहरादून का सफर कर सकते हैं। यहां राजाजी नेशनल पार्क, टपकेश्वर मन्दिर और वन अनुसंधान संस्थान घूम सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
रीवल्सर - फोटो : facebook
रीवल्सर

दिल्ली के पास के किसी खूबसूरत और कम भीड़भाड़ वाले हिल स्टेशन पर जाना चाहते हैं तो रीवल्सर बेहतरीन जगह है। यहां कई सारी झीलें मिल जाएंगी। सिख, बौद्ध और हिंदू धर्म के लिए यह जगह विशेष मान्यता रखती है। कई सारी मोनेस्ट्री और मंदिर भी यहां देखने जा सकते हैं। बजट में रीवल्सर की सैर की जा सकती है।

4 of 5
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
आगरा 

दुनिया के सात अजूबे में से एक भारत के आगरा शहर में हैं। आगरा में ताजमहल स्थित है, जो मुमताज और शाहजहां के प्यार की निशानी के तौर पर मशहूर है। आप दोस्तों या पार्टनर के साथ आगरा का ताजमहल देखने भी जा सकते हैं। कम समय और सस्ते में आप आगरा का ताज महल देख पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शिमला का रिज। - फोटो : अमर उजाला
शिमला

जन्मदिन पर दोस्तों के साथ दिल्ली से शिमला का सफर भी सुहाना होगा। शिमला जाने के लिए हिमाचल प्रदेश ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन की बस से सफर कर सकते हैं। बसों का किराया लगभग 547 रुपये से लेकर 924 रुपये तक होगा। दिल्ली से शिमला के लिए पहली बस सुबह 8 बजे निकलती हैं, वहीं आखिरी बस रात 11 बजे रवाना होती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें