हिंदी दिवस 2022: भारत में हर साल 14 सितंबर को राष्ट्रीय हिंदी दिवस मनाया जाता है। हिंदी भारत के अधिकतर नागरिकों की मातृभाषा है। हिंदी भारत की पहचान है, जो दुनियाभर में बसे हिंदी भाषी लोगों को एकजुट करती है। हालांकि पिछले कुछ वर्षों में अंग्रेजी भाषा का चलन और लोकप्रियता बढ़ी है। भारत में लोग हिंदी से ज्यादा अंग्रेजी भाषा बोलना पसंद करने लगे हैं। हिंदी के प्रचार प्रसार और लोगों को हिंदी भाषा के प्रति जागरूक करने के लिए हिंदी दिवस मनाए जाने की शुरुआत हुई। हिंदी भारत की राजभाषा है लेकिन केवल भारत में ही नहीं, दुनिया के कई अन्य देशों में भी हिंदी गर्व से बोली जाती है। हिंदी दिवस के मौके पर उन विदेशी जगहों के बारे में जानें, जहां जाने पर आपको भाषा की समस्या नहीं होगी। दुनिया के कई ऐसे देश हैं जहां गर्व से हिंदी भाषा बोली जाती है। जानिए भारत के अलावा हिंदी भाषी देशों के बारे में।