जब भी हमें अगर विदेश जाना होता है तो इसके लिए हमें सबसे पहले पासपोर्ट चाहिए होता है। अगर आपका पासपोर्ट बना है तो इसके बाद आप वीजा लगवाकर विदेश जा सकते हैं। पर इन सबके बीच हाल ही में जो खबर यूरोप से आई उसने हर किसी को उनके पासपोर्ट के प्रति चिंतित कर दिया। दरअसल, टीवी अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी अपने पति विवेद दहिया के साथ इटली घूमने गई हुई हैं। जहां पर घूमने के दौरान उनका पासपोर्ट समेत 10 लाख रुपये का सामान चोरी हो गया। ऐसे में आपके लिए भी ये जानना जरूरी हो जाता है कि अगर आपके साथ कभी ऐसा होता है यानी विदेश में अगर आपका पासपोर्ट चोरी हो जाता है तो आपको ऐसे क्या कदम उठाने चाहिए जिससे आप अपने देश वापस लौट सके। तो चलिए जानते हैं इसका क्या प्रोसेस है। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...