फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिक्किम के इस शहर में प्रकृति के बीच घूमिए, पार्टनर के साथ बनाइए प्लान

Fri, 29 Mar 2019 12:32 PM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
अपनी खूबसूरत वादियों और सर्द मौसम के चलते सिक्किम विश्व भर में प्रसिद्ध है। सिक्किम में कई ऐसे डेस्टिनेशन हैं जहां आप अपने आप को प्रकृति के करीब पा सकते हैं। इसमें मुख्य रूप से बेस्ट जगह है पाक्योंग शहर। पाक्योंग पूर्वी हिमालय की तलहटी में 3670 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। बता दें कि पाक्योंग शब्द की उत्पत्ति लेपछा शब्द पा योंग से हुई है जिसका मतलब होता है बांस का धनुष। पाक्योंग शहर गंगटोक से तीस किलोमीटर की दूरी पर मौजूद है। यहां पर नेशनल रिसर्च सेंटर फॉर ऑर्किड्स भी मौजूद है। आइए आपको बताते हैं आप पाक्योंग में कहां-कहां घूम सकते हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
रुमटेक मठ
विश्व भर में यह मठ बेहद लोकप्रिय है। गंगटोक से ये मठ केवल 24 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद है। बौद्ध भिक्षुओं के लिए ये मठ बहुत पवित्र स्थल माना जाता है। 16वें करमा द्वारा इस मठ को बनाया गया। तिब्बत के चीनी केंद्र के बाद रूमटेक मठ को बौद्ध धर्म में सबसे अधिक महत्व प्राप्त है। 
विज्ञापन

3 of 6
सरमसा गार्डन
पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के लिए ये रिक्रिएशनल पार्क सबसे बेहतरीन जगह है। ये जगह गंगटोक से 14 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद है। यहां अन्नानास, लीची, अमरूद, केला और संतरे जैसे फल उगाए जाते हैं। साल 1940 से औषधीय गुणों से युक्त सेफेलिस इपेकासुआन्हा यहां आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। समरसा गार्डन को इपेका गार्डन के रूप में भी जाना जाता है। 

4 of 6
जवाहरलाल नेहरू बोटानिकल गार्डन
जवाहरलाल नेहरू बोटानिकल गार्डन रूमटेक मठ के बिल्कुल नजदीक है। साल 1987 में इस गार्डन को स्थापित किया गया। यहां पर आपको वनस्पतियों और जीवों की कई प्रजातियां देखने को मिलेंगी। यहां एक झील भी मौजूद है जो पर्यटकों के आकर्षण का मुख्य केंद्र है। मार्च से लेकर मई और अक्टूबर से लेकर दिसंबर के बीच तक ये गार्डन रंग-बिरंगे फूलों से सजा रहता है। गंगटोक के पास और हिमालय की बर्फीली पहाड़ियों से ढकी इस जगह पर शानदाक नजारा देखने को मिल सकता है। 
विज्ञापन

5 of 6
सिक्किम साइंस सेंटर
इस सेंटर में यूनीक ह्यूमनाइड गैलरी, चिल्ड्रन कॉर्नर, द फन साइंस गैलरी, तारामंडल प्लैनेटेरियम और भी कई सारी चीजें आकर्षण का केंद्र हैं। इस साइंस सेंटर के अंदर आपके बच्चों को बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। यहां विज्ञान के बारे में जानने के साथ-साथ बच्चों के खेलने के लिए पार्क भी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कब और कैसे पहुंचे
पाक्योंग आप किसी भी मौसम में आ सकते हैं लेकिन सर्दी का मौसम यहां आने के लिए बेस्ट समय है। मध्य नवंबर से लेकर जनवरी तक का समय पाक्योंग आने का बेहतरीन समय है। यहां पर बारिश के वक्त आने से बचें क्योंकि यहां पर बारिश के मौसम में फिसलन बढ़ जाती है। अगर आप फ्लाइट के जरिए आना चाहते हैं तो पाक्योंग के लिए बागडोगरा हवाई अड्डा नजदीक है। सिक्किम से यह लगभग 124 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद है। पाक्योंग के लिए आप टैक्सी या कैब ले सकते हैं। पाक्योंग पहुंचने में करीब दो घंट लग सकते हैं। अगर आप ट्रेन द्वारा आना चाहते हैं तो गंगटोक के लिए निकटतम रेलवे स्टेशन लगभग 148 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद न्यू जलपाईगुड़ी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें