Newly Married Couple Trip First Time : शादी के बाद पति-पत्नी एक दूसरे को समझने, उनके साथ वक्त बिताने के लिए अक्सर घूमने जाते हैं। कभी नवविवाहित डिनर डेट पर जाते हैं, तो कभी किसी सफर पर रवाना होते हैं। अक्सर शादी के तुरंत बाद पति-पत्नी घूमने के लिए किसी सुदूर जगह पर जाते हैं, इसे हनीमून कहा जाता है। पहली बार जब कपल घूमने जाते हैं तो उन्हें कुछ बातों पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
दरअसल, परिवार या दोस्तों के साथ अक्सर ट्रिप पर जाने वालों के लिए शादी के बाद पहली बार पार्टनर के साथ सफर पर जाने का अनुभव कुछ अलग होता है। इस अनुभव का आनंद लेने के लिए हनीमून पर या पार्टनर संग पहली बार घूमने जाते समय कुछ खास टिप्स को जरूर अपनाएं।