क्या आप भी क्रिसमस और नए साल की छुट्टियों में घूमने जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, पर बजट कम है? तो चिंता की कोई बात नहीं है, दिल्ली के आसपास कई ऐसी जगहें हैं जहां आप 5000 से भी कम के बजट में बड़े मजे के साथ अपनी छुट्टियां बिता सकते हैं। आज हम आपको ऐसी ही कुछ बहुत ही फेमस और कम बजट वाली जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं। ये स्थान देश ही नहीं विदेशी पर्यटकों को भी आकर्षित करते हैं। यदि आप बैचलर हैं या फिर सोलो ट्रिप करना चाहते हैं, तो बड़े ही आसानी से इन जगहों पर जाकर अपनी छुट्टियों को काफी यादगार बना सकते हैं।
दिल्ली से सटे राज्य पारंपरिक और सांस्कृतिक रूप से काफी प्रसिद्ध रहे हैं। राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कई घूमने की जगहें हैं जहां आप कम बजट में पूरा लुत्फ उठा सकते हैं। सबसे खास बात इन जगहों पर जाने के लिए आपको महीनों पहले से ट्रेन या फ्लाइट के टिकट बुक करने की भी जरूरत नहीं होती है। आप आसानी से लग्जरी बसों से इन जगहों पर पहुंच सकते हैं।
तो आइए ऐसे ही कुछ जगहों के बारे में जानते हैं।