मैक्लोडगंज, हिमाचल प्रदेश
- फोटो : pixabay
मैक्लोडगंज
इस प्रसिद्ध हिल स्टेशन पर नए साल की जश्न बेहद खूबसूरत तरीके से मनाया जाता है। यहां कई सारे दार्शनिक स्थल हैं,क्लासिक कैफे हैं, जहां कई सारे इवेंट होते हैं। मैक्लोडगंज धर्मशाला के पास स्थित है, जो अपने में तिब्बती स्मृति चिन्हों को समेटे हुआ है। 31 दिसंबर की रात मैक्लोडगंज की सड़कों पर निकल जाएं, आपको नए साल के जश्न का पूरा आनंद मिल जाएगा।