National Brothers Day 2023: भाईयों संग रिश्ता जितना स्नेहपूर्ण होता है, उतना ही दोस्ताना भी। भाई बहनों में प्यार के साथ ही खटपट भी होती रहती है। माता पिता से गलतियां छिपाना, सजा मिलने से बचाना और बड़ी गलती करने से पहले अभिभावकों से चुगली करने का काम अक्सर भाई बहनों के बीच होते देखा जाता है। भाई बहनों के इसी रिश्ते को हिंदू धर्म में रक्षाबंधन के मौके पर सेलिब्रेट किया जाता है। वहीं राष्ट्रीय स्तर पर ब्रदर्स डे यानी भाई दिवस मनाते हैं।
भाई दिवस मनाने की शुरुआत 2005 में अमेरिका में हुई। बाद में ऑस्ट्रेलिया, रूस, जर्मनी और फ्रांस समेत कई देशों में भाई दिवस 24 मई को मनाया जाने लगा। इस वर्ष भाई दिवस को मजेदार तरीके से मनाने के लिए सफर की योजना बना सकते हैं। भाई के साथ भारत की कुछ ऐसी जगहों पर जाएं, जहां बचपन की यादें ताजा हो जाएं और ब्रदर्स डे सेलिब्रेशन यादगार बन जाए।