फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mussoorie Budget Trip: 2000 रुपए में कर सकते हैं मसूरी की सैर, बस इन बातों का रखें ध्यान

Mon, 25 Nov 2024 09:29 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यहां आपको कुछ ऐसे तरीके बताए जा रहे हैं, जिससे आप हिल स्टेशन की सैर महज 2 से 3 हजार रुपये में कर सकते हैं। आइए जानते नवंबर माह में 2 हजार रुपये में घूमने के लिए खूबसूरत हिल स्टेशन के बारे में।
विज्ञापन
1 of 6
मसूरी - फोटो : instagram
Mussoorie Budget Trip Under 2000 Rs: सर्दियां आ गई हैं। ये मौसम घूमने फिरने के लिए सबसे सही समय होता है। इस मौसम में लोग हिल स्टेशनों पर जाना काफी पसंद करते हैं क्योंकि इस दौरान पहाड़ों पर बर्फ की सफेद चादर और हरी भरी ऊंची चोटियों से अद्भुत प्राकृतिक नजारे देखने को मिलते हैं। हालांकि सफर पर जाने के लिए आपको वक्त और पैसों की जरूरत होती है। लेकिन अगर आप सफर की योजना सुनियोजित  तरीके से बनाते हैं तो अधिक छुट्टियां न मिलने पर भी घूमने जा सकते हैं। साथ ही आपकी जेब पर बोझ भी नहीं पड़ेगा। 

हिल स्टेशन की सैर के लिए नवंबर का महीना उपयुक्त होता है। इस महीने में अत्यधिक ठंड नहीं होती है। ऐसे में आप बिना किसी परेशानी के सर्द हवाओं के बीच पहाड़ियों की सैर कर सकते हैं। अगर आपको दो से तीन दिन की छुट्टियां मिल रही हैं तो घूमने के लिए किसी नजदीकी हिल स्टेशन जा सकते हैं। इसके अलावा यहां आपको कुछ ऐसे तरीके बताए जा रहे हैं, जिससे आप हिल स्टेशन की सैर महज 2 से 3 हजार रुपये में कर सकते हैं। आइए जानते नवंबर माह में 2 हजार रुपये में घूमने के लिए खूबसूरत हिल स्टेशन के बारे में।
विज्ञापन

2 of 6
मसूरी की सैर - फोटो : Istock
कम वक्त में करें मसूरी की सैर

दिल्ली के आसपास कई हिल स्टेशन हैं, जहां आप वीकेंड ट्रिप पर या दो दिन की छुट्टी पर जा सकते हैं। अगर आपके पास घूमने के लिए दो से तीन दिन का वक्त है तो दिल्ली के नजदीकी हिल स्टेशन मसूरी की सैर पर जा सकते हैं। मसूरी को पहाड़ों की रानी कहा जाता है। शिमला-मनाली की तुलना में मसूरी सस्ता और लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। यहां कई बेहतरीन पर्यटन स्थल है। मसूरी की सैर दो दिन में करने के लिए शुरुआत देहरादून से करें।
विज्ञापन

3 of 6
मसूरी - फोटो : Adobe
मसूरी घूमने का खर्च

आप दिल्ली-गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से आपको देहरादून के लिए ट्रेन मिल जाएगी। आप स्लीपर क्लास में 300 रुपये के भीतर ट्रेन का टिकट बुक कर सकते हैं। देहरादून रेलवे स्टेशन पहुंचकर वहां से मसूरी बस के जरिए जा सकते हैं, जिसका किराया लगभग 100 रुपये है।  

मसूरी में आप किताब घर या माल रोड पर होटल बुक न करें। ये महंगे हो सकते हैं। माल रोड से एक दो किमी की दूरी पर किसी होम स्टे को बुक कर सकते हैं। 500 से हजार रुपये में आपको अच्छा कमरा मिल जाएगा। घूमने के लिए स्कूटी बुक कर सकते हैं। 500 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से आपको स्कूटी मिल जाएगी,जिससे आप आसपास के पर्यटन स्थलों की सैर पर निकल सकते हैं। वहीं दो दिन में 1000 रुपये तक खाने पर खर्च कर सकते हैं।

4 of 6
दलाई हिल्स, मसूरी - फोटो : instagram
दो दिन में कैसे घूमें मसूरी

दिल्ली से देहरादून की रात की ट्रेन चुनें। सुबह लगभग 6 बजे तक आप देहरादून पहुंच जाएंगे। वहां से मसूरी का रास्ता लगभग डेढ़ घंटे का है। 8-9 बजे तक मसूरी के होटल या होम स्टे में चेक-इन कर लें। फ्रेश होकर 10 या 11 बजे से अपनी यात्रा शुरू करें।
विज्ञापन

5 of 6
कैंपटी फाॅल्स, मसूरी - फोटो : instagram
मसूरी में पहला दिन

शुरुआत हैप्पी वैली से करें। यहां बुद्धा टेंपल, दलाई हिल्स नाम की जगह है। एक किलोमीटर की ट्रैकिंग करके आप हिल के टाॅप पर पहुंच सकते हैं और यहां से खूबसूरत नजारे देख सकते हैं। दो घंटे में दलाई हिल्स घूम कर आप नीचे आएं और कैम्पटी फॉल के लिए रवाना हो जाएं।

कैंपटी फॉल हैप्पी वैली से लगभग 13-14 किलोमीटर की दूरी पर है।  पार्किंग से नीचे की ओर आप पैदल रास्ते से या रोप वे के जरिए झरने तक जा सकते हैं।

शाम को कंपनी गार्डन या माल रोड घूमने जा सकते हैं। शाम के वक्त यहां खरीदारी, सुंदर कैफे में लजीज पकवानों का  स्वाद ले सकते हैं। रात को होटल या होम स्टे में ठहरे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सुरकंडा माता मंदिर मसूरी - फोटो : instagram
मसूरी में दूसरा दिन

अगले दिन सुबह धनोल्टी के लिए रवाना हो जाएं जो कि मसूरी से 55-60 किमी दूर है। रास्ते में आपको कई व्यू पॉइंट और बर्फीली पहाड़ियां देखने को मिल सकती हैं। धनोल्टी में इको पार्क में 50 रुपये का टिकट है, जहां आप सुंदर नजारे, हरियाली और बच्चों के लिए झूले का लुत्फ उठा सकते हैं।

धनोल्टी से वापसी में सुरकंडा माता मंदिर जाएं। यह मंदिर पहाड़ी पर है, जहां आप पैदल चढ़ाई कर सकते हैं या फिर 205 रुपये का टिकट लेकर रोप वे सुविधा का लुत्फ उठा सकते हैं। ऊपर काफी ठंड होती है।  इसलिए स्कार्फ, टोपी और गरम कपड़े जरूर साथ रखें।

शाम को होटल  से चेक इन करके बस अड्डा पहुंचे। यहां से देहरादून रवाना हो सकते हैं। 9 बजे तक देहरादून रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर वापसी की ट्रेन मिल जाएगी। पहले दिन में कैम्पटी फॉल, कंपनी गार्डन और दलाई हिल्स घूमें। मसूरी से केंपटी फॉल की दूरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें