फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत में मौजूद इन जगहों की सैर जरूर करें, धरती पर जन्नत का होता है अहसास

Sun, 07 Feb 2021 05:27 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
भारत की खूबसूरत जगहें - फोटो : Facebook/Tirthan Valley
घूमने-फिरने का शौक लगभग हर किसी को होता है, किसी को कम तो किसी को ज्यादा। चूंकि कोरोना महामारी की वजह से लगभग एक साल तक दुनियाभर में मौजूद सभी पर्यटक स्थलों को बंद रखा गया था, लेकिन अब धीरे-धीरे उन्हें खोला जा रहा है, ताकि देशों की अर्थव्यवस्था को फिर से पटरी पर लाया जा सके। फिलहाल फरवरी का महीना चल रहा है और इस महीने में न तो ज्यादा ठंड होती है और न ही गर्मी। यह महीना घूमने के लिहाज काफी अच्छा होता है। आइए जानते हैं कुछ खास जगहों के बारे में, जहां जाने के बाद आपको धरती पर ही जन्नत का अहसास होगा। यहां आप घूमने जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
तीर्थन वैली, हिमाचल प्रदेश - फोटो : Facebook/Beauty Of Himachal Pradesh
तीर्थन वैली, हिमाचल प्रदेश  
  • तीर्थन वैली को हिमाचल प्रदेश की सबसे खूबसूरत घाटियों में से एक माना जाता है। इसकी प्राकृतिक खूबसूरती सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर में मशहूर है। अगर आप शहर से दूर सुकून के कुछ पल बिताना चाहते हैं, तो एक बार तीर्थन वैली जरूर घूम आएं।  
विज्ञापन

3 of 5
जैसलमेर, राजस्थान - फोटो : Facebook/World of Rajasthan
जैसलमेर, राजस्थान 
  • जैसलमेर को राजस्थान की गोल्डन सिटी कहा जाता है, जहां जाने के लिए फरवरी का महीना सबसे सही माना जाता है। यहां आप एतिहासिक शाही हवेलियों को देख सकते हैं और ऊंट की सवारी का भी मजा ले सकते हैं। यहां आप कैंपिंग भी कर सकते हैं, जो बहुत ही मजेदार होता है। 

4 of 5
अलीबाग किला - फोटो : Facebook/We Travel
अलीबाग, महाराष्ट्र  
  • यह महाराष्ट्र के पश्चिमी तट पर अरब सागर के किनारे बसा हुआ एक छोटा सा शहर है। यहां बहुत सारे खूबसूरत तट हैं, जो बिल्कुल अनछुए से लगते हैं। इन तटों का दृष्य किसी स्वर्ग से कम नहीं लगता है। यहां का मौसम बहुत सुहावना होता है और साथ ही यहां की हवा भी प्रदूषणरहित और ताजी है। घूमने के लिहाज से ये जगह बहुत ही शानदार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
महाबलेश्वर, महाराष्ट्र - फोटो : Facebook/Your Amazing Places
महाबलेश्वर, महाराष्ट्र 
  • यह एक प्रसिद्ध हिल स्टेशन है, जो अपनी हरियाली, पहाड़, प्राकृतिक खूबसूरती और स्ट्रॉबेरी की खेती के लिए मशहूर है। यहां बड़ी संख्या में लोग छुट्टियां बिताने के लिए आते हैं। गर्मियों के दिनों में तो यहां लोगों की भीड़ सी लगी रहती है। हालांकि आप यहां कभी भी जा सकते हैं। कहते हैं कि अगर आप महाबलेश्वर गए और स्ट्रॉबेरी तोड़ते हुए फोटो नहीं खिंचवाई तो आपका वहां जाना बेकार है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें