फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया की इस खूबसूरत जगह को देखने हर साल पहुंचते हैं लाखों लोग, छुट्टियों में आप भी बनाइये प्लान

Thu, 10 Jan 2019 11:31 AM IST
सारंग उपाध्याय लाइफस्टाइल, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Most Beautiful Places in the World - फोटो : Social Media
अगर आप घूमने के शौकीन हैं तो दुनिया में ऐसी कई जगहें हैं जो आपको किसी रहस्य से कम नहीं लगेंगी। इन्हीं जगहों में से एक है स्लोवेनिया का ब्लेड आइलैंड जो कि चारों तरफ से घने जंगल, पहाड़ और समुद्र से घिरा हुआ है। यह खूबसूरत आइलैंड आपको किसी जादुई दुनिया का हिस्सा लगेगा। इस आइलैंड के बीचो-बीच 17वीं शताब्दी का एक चर्च बना हुआ है। आइलैंड के आसपास के टूरिस्ट स्पॉट को घूमने के लिए आपको करीब दो घंटे से ज्यादा का वक्त चाहिए। अगली स्लाइड में पढ़िए कहां है द ब्लेड आइलैंड? 
विज्ञापन

2 of 5
Most Beautiful Place - फोटो : Social Media
ब्लेड आइलैंड उत्तरी स्लोवेनिया में बसा है। स्लोवेनिया यूरोप में आता है। यहां खूबसूरत झीलें है। हर साल गर्मियों में लाखों की तादाद में पर्यटक इस आइलैंड पर छुट्टियां बिताने आते हैं। ब्लेड आइलैंड को ब्लेड लेक के नाम से भी जाना जाता है। यह खूबसूरत झील ल्युब्ल्याना इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 35 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। 
विज्ञापन

3 of 5
Lake Bled - फोटो : Social Media
ब्लेड आइलैंड पर घूमने के लिए एक से एक बढ़िया जगहें हैं। अगर आप अपने हॉलीडे को शानदार बनाना चाहते हैं तो परिवार और दोस्तों के साथ इस आईलैंड पर आ सकते हैं। हर साल लाखों की तादाद में लोग छुट्टियां बिताने के लिए यहां आते हैं।  

4 of 5
Lake Bled, Slovenia - फोटो : Social Media
इस आइलैंड पर ब्लेड शहर बसा हुआ है। आईलैंड में कई बिल्डिंग्स हैं और इनमें 17वीं शताब्दी का चर्च भी शामिल है। अगर आप यहां जा रहे हैं तो झील के सामने ही बीडब्ल्यू प्रीमियर होटल है जहां आप ठहर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Slovenia - फोटो : Social Media
यह होटल इतना पास है कि आपको बस चंद कदम चलने की जरूरत है। यहीं पर ब्लेड कैस्टल रेस्टोरेंट भी है जहां झील के पास बैठकर आप डिनर या ब्रेकफास्ट कर सकते हैं। यहां का ब्लेड क्रीम केस बहुत प्रसिद्ध है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें