फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए मेहरानगढ़ किले के बारे में, जहां बीचों-बीच मौजूद है देवी का मंदिर

Mon, 04 Mar 2019 11:14 AM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
kila
जोधपुर शहर जिसे सूर्यनगरी भी कहा जाता है, इस शहर में ऐसा बहुत कुछ है जिसे आप बार-बार देखना चाहते हैं। लेकिन अगर इस शहर के गौरव की बात करें तो उस किले की सुंदरता के चर्चे देश में ही नहीं विदेश में भी गूंजते हैं। मेहरानगढ़ किले को जोधपुर शहर की शान कहा गया है। इस किले को देखने के लिए साल भर पूरे भारत के साथ-साथ विदेश के लोग आते हैं। यह शानदार किला 120 मीटर की ऊंचाई पर मौजूद है। यह किला जोधपुर शहर के हर कोने से दिख जाता है।
विज्ञापन

2 of 7
mehargarh fort
यह किला लगभग 120 मीटर ऊंची एक पहाड़ी पर बना हुआ है। इस किले के बार में यह भी कहा जाता है कि साल 1965 में भारत और पाकिस्तान के बीच लड़ाई के दौरान सबसे पहले मेहरानगढ़ के किले को टारगेट किया गया था। इस किले की चोटी से पाकिस्तान की सीमा दिखाई देती है। 
विज्ञापन

3 of 7
mehargarh fort
किले के एक हिस्से को संग्राहलय में बदल दिया गया, जहां शाही पालकियों का एक बड़ा संग्रह है। इस संग्रहालय में 14 कमरे हैं जो शाही हथियारों, गहनों और वेशभूषाओं से सजे हैं। इसके अलावा आंगतुक यहां मोती महल, फूल महल, शीशा महल और झांकी महल जैसे चार कमरे भी हैं।

4 of 7
mehargarh fort
मोती महल जिसे पर्ल पैलेस के रूप में भी जाना जाता है। यह किले का सबसे बड़ा कमरा है। यह महल राजा सूर सिंह द्वारा बनवाया गया था। जहां वे अपनी प्रजा से मिलते थे। यहां पांच छिपी बाल्कनी हैं जहां से राजा की पांच रानियां अदालत की कार्यवाही सुनती थी।
विज्ञापन

5 of 7
mehargarh fort
यह किला दिल्ली के कुतुब मीनार की ऊंचाई से भी 73 मीटर ऊंचा है। किले के परिसर में चामुंडा देवी का मंदिर भी है। स्थानीय लोगों की मान्यता है कि देवी इसी किले से पूरे शहर की निगरानी रखती हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
mehargarh fort
इस किले के अंदर कई भव्य महल, अद्भूत नक्काशीदार दरवाजें और जालीदार खिड़कियां हैं। जोधपुर शासक राव जोधा ने साल 1459 में इस किले की नींव डाली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
priyanka chopra
बता दें कि ये किला केवल बॉलीवुड के स्टार्स की ही फेवरेट जगह नहीं बल्कि हॉलीवुड एक्ट्रेस लिज हर्ले ने भी साल 2007 में इसी किले में शादी की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें