Makar Sankranti 2024 Different Names: नए साल का सबसे पहला हिंदू पर्व मकर संक्रांति का माना जाता है। मकर संक्रांति का पर्व लगभग पूरे देश में मनाया जाता है, हालांकि इसे मनाने का तरीका और नाम अलग अलग राज्यों में भिन्न-भिन्न होते हैं। इस वर्ष मकर संक्रांति 15 जनवरी 2024 को मनाई जा रही है। कहते हैं जब सूर्य एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करता है, तो उसे 'संक्रांति' कहा जाता है। मकर संक्रांति के मौके पर स्नान और दान की परंपरा है। हालांकि कुछ जगहों पर इसे मनाने के अलग रीति रिवाज हैं।
मकर संक्रांति को कुछ जगहों पर खिचड़ी के पर्व के नाम से भी जाना जाता है तो वहीं कुछ लोग इसे पोंगल के पर्व के तौर पर मनाते हैं। इस लेख के माध्यम से जानिए कि मकर संक्रांति को देश के अलग-अलग राज्यों में किन नामों से पुकारा जाता है और इसे मनाने की परंपरा कितनी भिन्न हैं।