मकर संक्रांति 2022
- फोटो : Pixabay
दक्षिण भारत में मकर संक्रांति
दक्षिण भारतीय राज्यों में मकर संक्रांति को बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। यहां इस त्योहार को अलग अलग नामों से जाना जाता है।
तमिलनाडु में पोंगल- जैसे तमिलनाडु में मकर संक्रांति को पोंगल कहते हैं। ये चार दिन का पर्व होता है, जिसमें भोगी पोंगल, सूर्य पोंगल, मट्टू पोंगल, कन्या पोंगल मनाया जाता है। इस मौके पर चावल के पकवान बनते हैं और भगवान श्रीकृष्ण की पूजा की जाती है।
केरल में मकर विलक्कू - केरल में मकर संक्रांति के पर्व को मकर विलक्कू कहते हैं। इस दिन प्रसिद्ध सबरीमाला मंदिर के पास लोग मकर ज्योति को आसमान में देखने के लिए एकत्र होते हैं।
कर्नाटक में एलु बिरोधु- कर्नाटक में मकर संक्रांति के दिन 'एलु बिरोधु' नामक एक अनुष्ठान का आयोजन होता है। इस कार्यक्रम में कई परिवारों की महिलाएं शामिल होती हैं और एक दूसरे संग क्षेत्रीय व्यंजनों जिसे एलु बेला कहते हैं, का आदान प्रदान करती हैं।
आंध्र प्रदेश में मकर संक्रांति- आंध्र प्रदेश में मकर संक्रांति का पर्व तीन दिनों तक मनाया जाता है। लोग इस दिन पुरानी और बेकार चीजों को फेंक कर नई चीजें घर लाते हैं।