फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि पर मध्य प्रदेश के ज्योतिर्लिंगों के करें दर्शन, जानें कैसे पहुंचे और खर्च

Fri, 08 Mar 2024 07:34 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
महाकाल मंदिर में नौ दिन तक महाशिवरात्रि उत्सव। - फोटो : अमर उजाला
Madhya Pradesh Jyotirlinga Darshan: महाशिवरात्रि 8 मार्च 2024 को मनाई जा रही है। इस मौके पर भगवान शिव के प्राचीन मंदिरों, शिवालयों और ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करना चाहिए। अगर आप मध्य प्रदेश या आसपास के रहने वाले हैं तो यहां स्थित महादेव के ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए जा सकते हैं।

दरअसल भारत में 12 ज्योतिर्लिंग हैं, जिसमें से दो मध्य प्रदेश में स्थित हैं। महाशिवरात्रि पर इन दोनों ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करना चाहते हैं तो सही तरीके से योजना बनाकर जाएं। इस लेख में मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध भगवान शिव के ज्योतिर्लिंगों के बारे में बताया जा रहा है। साथ ही ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कैसे करने हैं और कितना खर्च आएगा, इसकी भी पूरी जानकारी दी गई है।
विज्ञापन

2 of 5
mahakaleshwar temple
महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग

मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग स्थित है। यह एकमात्र दक्षिणमुखी ज्योतिर्लिंग है। महाकाल में प्रतिदिन होने वाली भस्म आरती विश्व प्रसिद्ध है।
विज्ञापन

3 of 5
Omkareshwar Jyotirlinga - फोटो : Facebook
ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग

मध्य प्रदेश के मालवा क्षेत्र में शिवजी का पावन धाम ओंकारेश्वर स्थित है। यह ज्योतिर्लिंग इंदौर शहर के पास है, जहां बगल से नर्मदा नदी बहती है। पहाड़ी से चारों ओर नदी बहने से यहां ॐ का आकार बनता है। ओंकारेश्वर में स्थापित लिंग किसी मनुष्य के द्वारा गढ़ा, तराशा लिंग नहीं बल्कि प्राकृतिक शिवलिंग है। यह शिवलिंग हमेशा चारों ओर से जल से भरा रहता है।

4 of 5
ट्रेन से करें सफर - फोटो : instagram/vsoetrain/
कैसे पहुंचे ओंकारेश्वर और महाकालेश्वर

इंदौर हवाई अड्डे से 77 किमी दूर ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग है। हवाई अड्डे से बस व टैक्सी के माध्यम से मंदिर तक पहुंच सकते हैं। वहीं इंदौर एयरपोर्ट से करीब 58 किमी दूर महाकाल मंदिर है, जहां बस या टैक्सी से करीब एक-डेढ़ घंटे में पहुंचा जा सकता है। 

वहीं अगर आप रेल से ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए जाना चाहते हैं तो ओंकारेश्वर के सबसे करीब रतलाम-इंदौर-खंडवा लाइन पर स्थित ओंकारेश्वर रोड रेलवे स्टेशन है, जो मंदिर से महज 12 किलोमीटर दूरी पर स्थित है। सड़क मार्ग से भी ओंकारेश्वर जा सकते हैं। राज्य परिवहन निगम की बसें आसानी से ओंकारेश्वर पहुंचा देंगी। उज्जैन रेलवे स्टेशन से भी यात्रा शुरू कर सकते हैं। उज्जैन जा रहे हैं तो महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन पहले कर सकते हैं और वहां से ओंकारेश्वर के लिए रवाना हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बाबा महाकाल - फोटो : अमर उजाला
महाकालेश्वर से ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग की दूरी

महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग से ओंकारेश्वर मंदिर तक पहुंचने के लिए सड़क मार्ग के जरिए लगभग ढाई से तीन घंटे का समय लगता है। उज्जैन के महाकाल से ओंकारेश्वर, मांधाता की दूरी लगभग 141.3 किमी है। 

खर्च

दिल्ली से उज्जैन या इंदौर के लिए लगभग दो हजार रुपये में आपको ट्रेन का टिकट मिल जाएगा। बजट में सफर करने के लिए रेलवे स्टेशन से महाकाल या ओंकारेश्वर मंदिर के लिए बस से सफर कर सकते हैं। वहीं महाकाल से ओंकारेश्वर के लिए टैक्सी 2 से 3 हजार रुपये में मिल जाएगी। होटल में 500 रुपये में आपको कमरा मिल जाएगा। धर्मशाला या होम स्टे में कम पैसों में ठहर सकते हैं। मध्य प्रदेश ज्योतिर्लिंगों के दर्शन के लिए दो दिन के समयावधि में लगभग 7 से 10 हजार रुपये खर्च करने पड़ सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें