Kanha
- फोटो : mptourism
बांधवगढ़ नेशनल पार्क
बांधवगढ़ एक अभयारण्य है। यह एक नेशनल पार्क है। यह मध्य प्रदेश ही नहीं बल्कि देश का सबसे प्रसिद्ध राष्ट्रीय उद्यान है। यह 105 वर्ग किलोमीटर में फैला है। ऐसा माना जाता है बांधवगढ़ में प्राचीन काल में सफेद बाघ ज्यादा रहते थे। रीवा के राजा बांधवगढ़ में शिकार करने जाया करते थे। वहां उन्होंने एक किला भी बनवाया था। जहां शिकार करते वक्त देर रात होने के बाद उस किले में रुका करते थे। यह पार्क करीब 400 किमी तक फैला हुआ है। जिसमे जानवरों के अलावा इसमें कई तरह के पेड़ पौधे है। यह अभयारण्य बाघों के लिए पूरे भारत में प्रसिद्ध है, विशेष रूप से बंगाल टाइगरों की संख्या यहां काफी ज्यादा है। यहां आपको जंगली जानवरों की कर्इ सारी प्रजातियां मिलेंगी। चीतल, सांभर, हिरण, जंगली कुत्ते, तेंदुएं, भेड़िए, सियार, लोथ बियर, जंगली सुअर, लंगूर जैसे जानवरों की यहां भरमार है। पक्षियों की तकरीबन 250 प्रजातियां हैं।