फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपकी छुट्टियों को यादगार बना देंगे पंजाब के ये 5 टूरिस्ट प्लेसेस

Sun, 02 Dec 2018 04:12 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पंजाब अपने दरियादिली,पहनावें और खान-पान के लिए  मशहूर हैं - फोटो : instagram
पंजाब अपने दरियादिली,पहनावें और खान-पान के लिए  मशहूर हैं। पंजाब को  सिखों की नगरी कहते हैं। वैसे सिख समुदाय के लोग हर जगह मिल जाएंगे लेकिन इनकी शुरूआत पंजाब से हुई थीं। अगर आप घूमने का प्लान कर रहे हैं तो पंजाब एक बेहतर जगह है। चलिए आज हम आपको पंजाब के कुछ पर्यटन स्थल के बारे में बताते  हैं।
विज्ञापन

2 of 5
अमृतसर में बाबा हरमिंदर साहिब के नाम से विखाय्त स्वर्ण मंदिर पूरे देश में प्रसिद्ध है - फोटो : instagram
अमृतसर
अमृतसर में बाबा हरमिंदर साहिब के नाम से विखाय्त स्वर्ण मंदिर पूरे देश में प्रसिद्ध है। यहां दूर-दराज से लोग दर्शन करने आते हैं। इस मंदिर में  हर रोज पर्यटक हजारों की तदाद में मत्था टेकने पहुंचते है। सिख घर्म के लोगों के लिए सबसे प्रमुख तीर्थ स्थल में से एक है। सोने से सजा स्वर्ण मंदिर की खूबसूरती को देखने और बाबा साहेब का मत्था टेकने  आएं लोगों को रहने और खाने-पीने की व्यवस्था मंदिर के लोग करते हैं। इसके अलावा यहां घूमने के लिए जलियावालाबाग ,वाघा बॉर्डर पर्यटक के लिए अच्छी जगह है। अमृतसर शॉपिंग के लिए भी अच्छी जगह है यहां के हॉल बाजार में पारंपरिक कपड़े मिलते है। 
विज्ञापन

3 of 5
पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ को बेहद सुव्यवस्थित तरीके से सजाया गया है।
चंडीगढ़
पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ को बेहद सुव्यवस्थित तरीके से सजाया गया है। यह घूमने के लिए भी बहुत खूबसूरत जगह है। जैसे अवकाश घाटी ,रोज गार्डन, फन सिटी और रॉक गार्डेन ऐसी जगह है जहां आप चंडीगढ़ के यात्रा के दौरान जरूर घूमें यह जगह बेहद लोकप्रिय है। यहां शॉपिंग के लिए भी कई अच्छी मार्केट है जहां आपके मनपसंद के कपड़े मिल जाएंगे।

4 of 5
शीश महल - फोटो : social media
शीश महल 
पंजाब को भारत की शान कहते हैं यहां की खेतों की हरियाली लोगों को लुभाती है। शायद आपको पता नहीं होगा पंजाब अपने पुराने महल के लिए भी मशहूर है, यहां के टेढ़े-मेढ़े महल और भव्य मंदिर यहां की खूबसूरती को बढ़ाते हैं तो वहीं पंजाब का पटियाला शहर घूमने के लिए बहुत सुंदर जगह है, यह पंजाब का एक मात्र हिल स्टेशन है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नल्करंसीगदमसमा - फोटो : instagram
वाघा बॉर्डर 
अमृतसर से 28 किलोमीटर दूर वाघा बार्डर को लोग हिंदुस्तान और पाकिस्तान को अलग होते देखने जाते है। बार्डर पर लहराते ध्वज को देखकर लोगों का सीना गर्व से चौड़ा हो उठता है। इसके अलावा वहां पर सैनिक परेड भी करते हैं, जो भारतीयों के लिए बहुत ही अदभुत दृश्य होता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें