क्रिसमस के छुट्टी में घूमने की सोच रहे हैं तो जयपुर से बेहतर कोई और जगह नहीं हो सकती। आइए जानते हैं यहां कि खूबसूरत जगहों के बारे में .......
विज्ञापन
2 of 6
jaipur
- फोटो : Instagram
हवामहल-हवामहल जयपुर की शान है। इसके बिना जयपुर की खूबसूरती अधूरी है। शहर के बीचों-बीच होने के बावजूद यहां पर सूकून मिलता है। जो एक बार हवा महल के दर्शन कर लेता है उसका यहां बार-बार आने का दिल करता है। गुलाबी शहर की खूबसूरती में चार-चांद लगाता है यह महल।
विज्ञापन
3 of 6
jaipur
- फोटो : Instagram
अम्बेर फोर्ट-शहर से दूर स्थित यह किला लोगों के दिल को सूकून पहुंचाता है। यह किला इतना खूबसूरत है कि इसकी खूबसूरती को देखते- देखते आपकी आंखें थक जाएंगी। फोर्ट के पीछे की नदी इसकी खूबसूरती को दोगुना कर देती है। गर्मी से कहीं ज्यादा यहां ठंड के मौसम में पर्यटकों की भीड़ नजर आती है।
4 of 6
jaipur
- फोटो : Instagram
नाहरगढ़ फोर्ट- नाहरगढ़ फोर्ट एक ऐसी जगह है यहां से आप पूरे जयपूर की खूबसूरती को देख सकते हैं। इस फोर्ट पर खड़े होकर गुलाबी शहर की खूबसूरती को देखने का अपना एक अदभुत आनंद है।
विज्ञापन
5 of 6
jaipur
- फोटो : Instagram
सिटी पैलेस- जयपुर के बीचो-बीच स्थित पैलेस में आने के बाद लोगों को गुलाबी शहर के इतिहस को नजदीक से जानने का मौका मिलता है। इसके अलावा यहां चंद्र महल और मुबारक महल भी हैं जहां जाकर आप घूमने का आनंद ले सकते हैं।
अल्बर्ट हॉल- यह जगह राजस्थान की सबसे पुरानी जगह है। यहां आपको इतिहास से जुड़ी कई चीजें देखने को मिल सकती हैं, जैसे-हाथी के दाँत कीमती पत्थर, मूर्तियां, राजाओं के अस्त्र-शस्त्र, कई रंगबिरंगी वस्तुएं भी देखने को मिलेंगी।