पैलेस ऑन व्हील्स
- फोटो : सोशल मीडिया
पैलेस ऑन व्हील्स
राजस्थान की सुनहरी भूमि की एक अविस्मरणीय यात्रा पर ले जाती है-पैलेस ऑन व्हील्स यानी पहियों पर दौड़ता महल। 26 जनवरी 1982 को भारत की पहली शाही ट्रेन की शुरुआत लोगों को राजशाही ठाठ-बाट के अंदाज़ में सफ़र कारवाने के लिए की गई थी। सात दिवसीय शाही यात्रा दिल्ली से शुरु होकर जयपुर, रणथंबौर, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, जैसलमेर, जोधपुर, भरतपुर और आगरा होती हुई पुन: दिल्ली पर समाप्त होती है। खूबसूरत फर्नीचर, गलीचे, बार, स्पा, लाउंज और महाराजा-महारानी नाम से दो रेस्टोरेंट इस ट्रेन में मौजूद हैं।