फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRCTC का खास पैकेज, नए साल में करें इस आइलैंड की सैर, महज इतने रुपये में शानदार रहेगा टूर

Wed, 18 Dec 2019 04:06 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
समंदर के बीच स्थित आइलैंड (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
नए साल को लेकर दुनिया भर में जश्न का माहौल बनने लगा है। देश-दुनिया के अलग-अलग क्षेत्रों में लोग नए साल के स्वागत की तैयारी में लगे हैं। बहुत सारे लोग पर्यटन स्थलों की ओर रुख करने लगे हैं तो बहुत से लोग अपना टूर प्लान कर रहे हैं। आईआरसीटीसी भी आपके लिए लेकर आया है एक खास टूर प्लान, जिसके जरिए आप खूबसूरत से आइलैंड की सैर कर सकेंगे।
विज्ञापन

2 of 5
आइलैंड
नए साल पर अपने यात्रियों के लिए अंडमान द्वीप समूह की यात्रा का एक खास टूर पैकेज लेकर आया है। आईआरसीटीसी के इस खास पैकेज का नाम है- Wondrous Andaman Ex- Mumbai, जिसके तहत अंडमान द्वीप समूह के खूबसूरत लोकशंस की सैर कराई जाएगी। छह दिन और पांच रातों के इस पैकेज में लोगों को पोर्ट ब्लेयर, नेल आइलैंड और हैवलॉक आइलैंड जैसी शानदार जगह पर घूमने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

3 of 5
andaman island
आईआरसीटीसी के इस टूर की शुरुआत मुंबई से होगी। चार जनवरी और पांच जनवरी को यात्री मुंबई से फ्लाइठ से रवाना हो सकेंगे। इस टूर में पोर्ट ब्लेयर में तीन रातों का स्टे होगा, जबकि हैवलॉक और नेल आइलैंड पर एक रात के लिए रहने की व्यवस्था होगी।

4 of 5
andaman island
इस टूर पैकेज में फ्लाइट टिकट के अलावा टूरिस्ट स्पॉट तक आने-जाने की व्यवस्था, परमिट शुल्क और अन्य खर्च शामिल हैं। वहीं, व्यक्तिगत खर्च जैसे कि कपड़े धोने, कॉल करने, मिनरल वाटर, अतिरिक्त दर्शनीय स्थल या वाहन का अतिरिक्त उपयोग पर आनेवाला खर्च यात्रियों को खुद उठाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
andaman island - फोटो : shutterstock
कितना पड़ेगा खर्च
  • दो व्यक्ति के लिए खर्च— 47,450 रुपये प्रति व्यक्ति
  • तीन व्यक्ति के लिए खर्च— 46,240 रुपये प्रति व्यक्ति
  • बच्चों के लिए खर्च—38,550 रुपये प्रति व्यक्ति
पांच फरवरी की उड़ान के लिए पैकज का खर्च कुछ कम है। हालांकि फ्लाइट का किराया घटने बढ़ने पर पैकेज शुल्क में फर्क पड़ सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें