फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिसमस और नए साल में घूमना हो शिमला-मनाली तो बिना देरी करें ये काम, नहीं तो पड़ेगा पछताना

Wed, 18 Dec 2019 08:41 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Snow Fall
क्रिसमस और नए साल को लेकर लोगों ने टूर प्लान करना शुरू कर दिया है। बहुत से लोग अभी से ही पहाड़ों की ओर रुख करने लगे हैं, तो वहीं बहुत सारे लोगों ने 25 दिसंबर से एक जनवरी के बीच टूर पर निकलने की प्लानिंग की है। हिमाचल प्रदेश में मनाली, शिमला, डलहौजी, धर्मशाला जैसी जगहें पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र होती है। आप भी अगर जाने की सोच रहे हैं तो कुछ जरूरी काम पहले ही कर लें:
विज्ञापन

2 of 5
Tourist Shimla - फोटो : अमर उजाला
हिमाचल के मुख्य पर्यटन स्थलों में शामिल मनाली, शिमला, डलहौजी, धर्मशाला आदि जगहों के लिए बुकिंग काफी पहले शुरू हो चुकी है। खासकर क्रिसमस और नए साल को लेकर मनाली में होटलों की बुकिंग तेज हो गई है। होटल संचालकों और टूर प्रोवाइडर एजेंसी का कहना है कि मनाली में करीब 800 होटल हैं और लोग काफी तेजी से बुकिंग करा रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Tourist Shimla - फोटो : अमर उजाला
पर्यटन से जुड़े कारोबारियों का कहना है मनाली आने वाले पर्यटक क्रिसमस और न्यू ईयर के साथ साथ दो से छह जनवरी तक चलने वाले विंटर कार्निवाल का लुत्फ भी उठा सकेंगे। इस समय करीब 65 फीसदी बुकिंग होटलों में हो चुकी है।

4 of 5
Tourist Shimla - फोटो : अमर उजाला
आप भी अगर क्रिसमस और नए साल पर मनाली जाना चाहते हैं और बर्फबारी का आनंद लेना चाहते हैं, तो अभी ही बुकिंग कर लें। ऐसा नहीं करने पर हो सकता है कि अचानक जाने पर आपको मन मुताबिक होटलों में कमरे न मिलें और काफी मशक्कत के बाद मिल भी जाए तो जेब पर भारी पड़ जाए। आपका बजट न बिगड़े, इसके लिए बेहतर होगा कि आप एडवांस बुकिंग कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बर्फबारी की तस्वीरें - फोटो : बासित जरगर
हाल ही में हुई बर्फबारी के बाद पर्यटकों की संख्या में काफी इजाफा होता जा रहा है, वहीं पर्यटन व्यवसाय से जुड़े कारोबारियों के चेहरे भी खिलने लगे हैं। यहां के एक रिजॉर्ट के संचालक के अनुसार, उनके होटल में 70 फीसदी बुकिंग हो चुकी है। कुछ ऐसे होटल भी हैं जो विशेष पैकेज दे रहे हैं। इसमें तीन नाइट स्टे की बुकिंग पर एक नाइट स्टे मुफ्त दिया जाएगा। इसके अलावा भी कई होटल अपनी ओर से तरह-तरह के आॅफर दे रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें