फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Train ticket booking facility: ट्रेन टिकट के साथ यात्रियों को मिलती हैं कई विशेष सुविधाएं, जानें कैसे उठा सकते हैं इनका लाभ

Wed, 01 Dec 2021 11:58 AM IST
संकल्प सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
ट्रेन - फोटो : पीटीआई
भारत में करोड़ों लोग आवागमन के लिए रेलवे का उपयोग करते हैं। इसी वजह से इंडियन रेलवे को भारत की लाइफ लाइन कहा जाता है। हालांकि टिकट को बुक करने के बाद यात्रा के दौरान भारतीय रेलवे यात्रियों को कई तरह की विशेष सुविधाएं ऑफर करती है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इन सुविधाओं के बारे में विस्तार से -

इंश्योरेंस

इस बात की जानकारी आप में से बहुत कम लोगों को होगी कि जब भी आप यात्रा के लिए टिकट को बुक करते हैं, तो उस समय आपको आपकी यात्रा के लिए इंश्योरेंस कवर भी मिलता है। टिकट बुकिंग के दौरान इंश्योरेंस के लिए आपसे महज 0.49 पैसे लिए जाते हैं। यात्रा के समय अगर दुर्भाग्यवश कोई घटना होती है, तो अस्पताल का खर्चा भारतीय रेलवे वहन करती है। बीमा के अंतर्गत अगर आपका इलाज निजी अस्पताल में होता है, तो भारतीय रेलवे आपको 2 लाख रुपये तक की चिकित्सा सुविधा देती है।
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
वहीं अगर यात्री का कोई अंग स्थायी रूप से अपंग हो जाता है, तो उसको 7.5 लाख रुपये का इंश्योरेंस कवर मिलता है और यात्री की मौत होने पर उससे संबंधित परिवार सदस्य को 10 लाख रुपये मिलते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
ट्रेन - फोटो : पीटीआई

फ्री वाई-फाई

भारतीय रेलवे कई स्टेशनों पर फ्री वाई-फाई की सुविधा यात्रियों को ऑफर करती है। अगर आप किसी रेलवे स्टेशन पर हैं और आपको  इंटरनेट की जरूरत है, तो आप इस सुविधा का लाभ मुफ्त में उठा सकते हैं।

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

वेटिंग रूम और डॉरमेट्री की सुविधा

इस बारे में बहुत कम लोगों को जानकारी है कि भारतीय रेलवे वेटिंग रूम और डॉरमेट्री की सुविधा भी अपने यात्रियों को देती है। अगर किसी कारणवश आपकी ट्रेन लेट है, तो आप द्वितीय क्लास की टिकट पर वेटिंग रूम का इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं अगर आपकी टिकट एसी क्लास की है, तो आप वातानुकूलित वेटिंग रूम का उपयोग कर सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock
वहीं अगर आपकी ट्रेन सुबह आने वाली है और आप वक्त से काफी पहले ही स्टेशन पर पहुंच चुके हैं, तो आप डॉरमेट्री सुविधा का फायदा उठा सकते हैं। इसमें आपको रुकने के लिए एक रूम मिलेगा, जिसमें सोने के लिए सभी पर्याप्त इंतेजाम होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock

फर्स्ट एड

अगर दुर्भाग्यवश शरीर के किसी अंग पर गंभीर चोट लग जाती है, तो इस स्थिति में आपको फर्स्ट एड की सुविधा दी जाएगी। आप इसकी मांग टीटीई से कर सकते हैं। टीटीई आपको फर्स्ट एड का बॉक्स देगा, जिसमें जरूरी दवाएं और मरहम पट्टी के लिए सभी उपकरण मौजूद होंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें