आईआरसीटीसी
- फोटो : Official website
दुबई टूर पैकेज का किराया
आईआरसीटीसी का दुबई टूर पैकेज का किराया पिछले साल के मुताबिक, अकेले यात्रा के लिए 65,910 रुपये प्रति व्यक्ति है, वहीं दो व्यक्ति का खर्च 57,020 रुपये है। तीन व्यक्तियों का दुबई का किराया 56,755 रुपये प्रति व्यक्ति है। वहीं अगर इस ट्रिप पर बच्चे भी आपके साथ जा रहे हैं तो उनके किराए में भी ज्यादा राहत नहीं है। दो से 11 साल के बच्चों के लिए बेड के साथ खर्च 56,320 रुपये और बिना बेड के 51,390 रुपये खर्च आएगा।
नोट: फिलहाल आईआरसीटीसी के दुबई टूर पैकेज की तारीख अभी जारी नहीं हुई है। तारीख आने के बाद दुबई जाने के किराए में कुछ परिवर्तन हो सकता है।