फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baby Foods For Travel: बच्चों के साथ कर रहीं यात्रा तो इन फूड आइटम्स को जरूर रखें साथ

Fri, 10 Jun 2022 02:40 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
टैवल फूड टिप्स फॉर कि़ड्स - फोटो : Istock
यात्रा करना हर किसी को पसंद होता है। लेकिन किसी भी यात्रा पर जाने से पहले सही तरीके से पैकिंग करना बेहद जरूरी है। जिससे कि रास्ते में किसी परेशानी का सामना ना करना पड़े। खासतौर पर जब आप छोटे बच्चों के साथ सफर पर निकले हों। क्योंकि बच्चों के साथ यात्रा पर निकलना काफी मुश्किल भरा होता है। खासतौर पर जब बच्चा एक साल से पांच साल तक का हो। क्योंकि इतने छोटे बच्चों को हर थोड़े वक्त में भूख लगती हैं। लेकिन हम इन्हें बाहर का कुछ नहीं खिला सकते। ऐसे में जरूरी है अपने साथ खाने-पीने की कुछ ऐसी चीजों को रखें। जिससे उसका पेट भी भर जाए और वो खुश भी रहे। 
विज्ञापन

2 of 8
feeding
बेबी फूड
दस महीने से लेकर पंद्रह महीने के बच्चों को लेकर अगर आप यात्रा पर निकले हैं। तो साथ में बेबी फूड आइटम्स को जरूर रखें। इन्हें साथ में रखना आसान होता है। साथ ही ये यात्रा के लिहाज से खिलाने में भी आसान होते हैं। 
विज्ञापन

3 of 8
feeding
दूध
बच्चों को साथ लेकर यात्रा पर निकले हैं तो दूध को साथ रखना जरूरी है। दूध एक संपूर्ण आहार है और हर बच्चे के लिए भी जरूरी। अगर आप अपने निजी साधन की बजाय पब्लिक ट्रांसपोर्ट से यात्रा कर रही हैं। तो साथ में फॉर्मूला मिल्क रखना सबसे बेस्ट उपाय होगा। क्योकि इसे बनाने के लिए केवल पानी की ही जरूरत होगी। अगर आप ब्रेस्ट फीड कराती हैं तो अपने नवजात के लिए ब्रेस्टपम्प साथ रखें। जिससे कि भूख लगने पर बिना किसी पऱेशानी के ब्रेस्ट मिल्क बच्चे को दे सकें। 

4 of 8
केला अंजीर स्मूदी - फोटो : social media
फलों की प्यूरी
फल ट्रैवल के लिए बेस्ट विकल्प होते हैं। अगर आपके पास छोटे बच्चे हैं तो उन्हें भूख लगने पर आप फल की प्यूरी भी दे सकती हैं। एक बाउल और फोर्क की मदद से आप रास्ते में फ्रूट प्यूरी तैयार कर सकती हैं। इससे आपके बच्चे का पेट भी भर जाएगा और वो खुश भी रहेगा। 
विज्ञापन

5 of 8
Cup Cake - फोटो : Istock
फ्रूट केक
आपका बच्चा अगर मीठे की डिमांड करता है तो रास्ते के लिए आप फ्रूट केक रख सकती हैं। फलों से तैयार ये केक काफी टेस्टी होते हैं और सॉफ्ट होते हैं। जो आपके बच्चे आसानी से खा सकेंगे।
विज्ञापन

अगर आपके बच्चे तीन साल से बड़े हैं तो उनके खाने के लिए आप कुछ अलग चीजों को भी रख सकती हैं। जैसे कि दही। ये काफी हेल्दी और टेस्टी होने के साथ ही भूख को भी खत्म कर देगी। स्वीट योगर्ड आपके बच्चे ट्रैवेल के दौरान खाना पसंद करेंगे। 
विज्ञापन

7 of 8
corn flakes
सीरियल्स
मार्केट में कई तरह के सीरियल्स मिल जाते हैं। चॉकलेट फ्लेवर के और कई आकार के इन सीरियल्स को आप अपने बच्चों के लिए जरूर रखें। इसे बस बच्चों की उंगलियों में फंसाकर खाने को दें। जिससे वो खेलने और खाने में व्यस्त रहेंगे और आप ट्रैवेल को एंज्वॉय कर सकेंगी। 
विज्ञापन

8 of 8
मूंगफली चिक्की - फोटो : Istock
चिक्की, मखाने
अपने तीन साल से बड़े बच्चे के लिए आप चाहें तो मूंगफली की चिक्की और भुने हुए मखाने रख सकती हैं। ये काफी आसानी से खा सकेंगे और पेट भी भरा रहेगा। यात्रा के दौरान बच्चों के लिए इस तरह के हेल्दी फूड आइटम्स से उनका पेट भी भरता है और इन्हें साथ में रखना भी आसान होता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें